Water Bowl At Main Door Vastu Benefits: वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, घर के मेन गेट और पूजा रूम में पानी रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और नेगेटिविटी दूर होती है। तांबे के लोटे में जल भरकर पूजा रूम में और मुख्य द्वार पर पीतल के बर्तन में जल भरकर रखें।

पानी का चमत्कार सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि आपके घर की ऊर्जा और किस्मत को भी बदल सकता है। वास्तु एक्सपर्ट पंकित गोयल के अनुसार, पूजा रूम और मेन डोर पर पानी को विशेष तरीकों से रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है, नेगेटिविटी दूर होती है और जीवन में समृद्धि, सुख और सफलता का प्रवाह आता है। एक्सपर्ट के अनुसार घर के मेन गेट और पूजा रूम में पानी रखने से घर को कई लाभ मिलते हैं, चलिए जानते हैं पानी रखने का तरीका और फायदा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में जल रखने का सही दिशा और तरीका

1. पूजा रूम में तांबे के लोटे में जल रखें

  • रोज सुबह पूजा के समय तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरकर रखें।
  • इससे शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है।
  • जल में थोड़े से तुलसी के पत्ते या गुलाब जल भी मिला सकते हैं।

2. मुख्य द्वार (Main Door) पर पानी का बर्तन रखें

  • मुख्य दरवाजे के पास तांबे या पीतल के बर्तन में जल भरकर रखना शुभ होता है।
  • यह नकारात्मक शक्तियों को घर में प्रवेश करने से रोकता है।
  • इसे आप नींबू, लौंग या तुलसी पत्ते के साथ भी रख सकते हैं – सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
  • इन सबके अलावा आप चाहें तो जल में फूल डालकर रखें, इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर से बाहर निकलने पर शुभ फल मिलता है।

4. जल को ग्रहण करें

  • घर के पूजा कक्ष में रखे जल को किसी गमले या फिर कहीं और फेंकने के बजाए आप रोजाना उसे ग्रहण करें।
  • पूजा रूम में रखा ये जल आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और शरीर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

4. रोजाना जल को बदलें

  • बासी पानी रखने से नेगेटिविटी बढ़ सकती है, इसलिए मुख्य द्वार के जल को रोज सुबह बदलें और पुराने जल को तुलसी या पेड़ में डाल दें।

5. सुगंधित जल से बनाएं वातावरण मधुर

  • मुख्य द्वार के जल में गुलाब जल या चंदन मिलाकर रखें, जिससे घर में मधुरता, शांति और दिव्यता बनी रहे।