Kids Wedding Fashion: गर्मियों की शादी में बच्चों के लिए ऐसे आउटफिट चुनना जरूरी है जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हों। सही फैब्रिक और हल्के एक्सेसरीज का चुनाव बच्चे के आराम को बनाए रखता है।

Comfortable Outfits for Girls: शादी का सीजन हो और घर में चाचू की शादी की धूम न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! लेकिन गर्मियों की शादी में बच्चों के लिए सही आउटफिट चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। भारी कपड़े और मोटे फैब्रिक की वजह से बच्चे जल्दी पसीना-पसीना हो जाते हैं और उनका मजा खराब हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी बिटिया के लिए ऐसे आउटफिट चुनें जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हों। आइए जानते हैं 5 ऐसे कूल आउटफिट्स के बारे में जो शादी में आपकी लाडली को खूबसूरत और कंफर्टेबल दोनों बनाए रखेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कॉटन अनारकली सूट रहेगा बेस्ट

गर्मी के मौसम में कॉटन फैब्रिक सबसे अच्छा माना जाता है। हल्के रंगों वाली कॉटन अनारकली ड्रेस आपकी बिटिया को बेहद प्यारा लुक दे सकती है। यह पहनने में हल्की होती है और हवा का संचार भी अच्छे से होने देती है। शादी के दिन लंबे समय तक पहनने पर भी बच्ची को ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होगी।

फ्लोरल प्रिंटेड फ्रॉक का करें चुनाव

अगर आपकी बेटी को फ्रॉक पहनना पसंद है तो फ्लोरल प्रिंटेड फ्रॉक एक शानदार विकल्प हो सकता है। फूलों वाले प्रिंट गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगते हैं। हल्के फैब्रिक की फ्रॉक में बच्ची आसानी से खेल-कूद भी कर सकती है और शादी की तस्वीरों में भी बेहद खूबसूरत नजर आएगी।

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट देगा स्टाइलिश लुक

आजकल बच्चों के लिए इंडो-वेस्टर्न आउटफिट काफी ट्रेंड में हैं। शॉर्ट कुर्ती के साथ पलाजो या स्कर्ट का कॉम्बिनेशन स्टाइल और आराम दोनों देता है। यह आउटफिट शादी के संगीत या मेहंदी फंक्शन के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। साथ ही इसमें बच्ची को भारी कपड़ों जैसी परेशानी भी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- खट्टे फलों के छिलकों से बनाएं बायो एंजाइम, जीरो खर्च में बर्तन से लेकर नल तक जाएंगे चमक

लाइटवेट लहंगा-चोली पहनाएं

शादी का मौका हो और लहंगा न पहना जाए, ऐसा मुश्किल है। हालांकि गर्मियों में भारी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे की जगह हल्के फैब्रिक और कम वर्क वाले लहंगे चुनें। नेट, कॉटन सिल्क या रेयॉन फैब्रिक वाले लाइटवेट लहंगे बच्ची को प्रिंसेस जैसा लुक देंगे और वह आराम से पूरे फंक्शन का आनंद ले सकेगी।

शरारा सेट से मिलेगा ट्रेडिशनल टच

छोटे बच्चों पर शरारा सेट बेहद आकर्षक लगता है। हल्के फैब्रिक का शरारा पहनने में आरामदायक होता है और ट्रेडिशनल लुक भी देता है। इसे छोटे झुमकों और सुंदर हेयर एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया जा सकता है। यह आउटफिट खासकर हल्दी और मेहंदी जैसे फंक्शन्स के लिए परफेक्ट माना जाता है।

ये भी पढ़ें- ट्रेंडी ट्यूनिक रेनकोट: स्कूल से लेकर आउटिंग तक, बच्चों को मिलेगा फुल रेन प्रोटेक्शन

आउटफिट के साथ आराम का भी रखें ध्यान

केवल खूबसूरत कपड़े चुनना ही काफी नहीं है, बल्कि बच्चे की सुविधा का भी ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे कपड़े चुनें जिनमें ज्यादा लेयर न हों और जो त्वचा को आराम दें। साथ ही हल्के जूते और कम एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें। इससे आपकी बिटिया बिना किसी परेशानी के चाचू की शादी का भरपूर आनंद ले पाएगी और पूरे समारोह में मुस्कुराती नजर आएगी।