घर में तुलसी, पुदीना, एलोवेरा, धनिया जैसे औषधीय पौधे उगाना न सिर्फ आसान है बल्कि ये सेहत और पॉजिटिव एनर्जी दोनों के लिए फायदेमंद हैं। जानें ऐसे पौधों को बालकनी में कैसे उगाएं।

घर में पौधे हों तो उनकी खूबसूरती और सकारात्मक ऊर्जा का असर ही अलग होता है। उनकी देखभाल करके और उन्हें बढ़ते हुए देखकर हमें खुशी मिलती है। लेकिन कई लोगों के पास पौधे लगाने की जगह कम होती है। यहां जानिए, आप अपनी बालकनी में कौन से औषधीय पौधे आसानी से उगा सकते हैं। जो हेल्थ के साथ घर के लिए भी लाभयादक होते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तुलसी का पौधा लगाने का फायदा

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में होता है। ये धार्मिक होने के साथ घर में सकारात्मक प्रभाव भी डालता है। खास बात है, इसे उगाने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती है। ये घर में हवा को शुद्ध करने के साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

घर पर पुदीना कैसे उगाएं ?

पुदीना एक ऐसा औषधीय पौधा है जो आसानी से उग जाता है। इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे किसी भी छोटे से गमले में उगाया जा सकता है। आप इसे खाने में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जब भी पुदीना का पौधा उगाएं। ज्यादा पानी न डालें। वरना ये खराब हो सकता है।

गमले में हरी धनिया कैसे उगाएं?

धनिया का पौधा बीज से जल्दी उगता है। अगर धनिया उगाना जा रहे हैं तो मिट्टी उपजाऊ चुने। साथ ही गमले को ऐसी जगहे पर रखें। जहां पर धूप अच्छी आती हो।

घर के लिए एलोवेरा का पौधा शुभ होता है?

एलोवेरा के पौधे को बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है। ये स्किन के लिए अच्छा होता है और पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। ये हवा को भी शुद्ध करता है। इसे अच्छी धूप वाली जगह पर रखना चाहिए।

घर पर लेमनग्रास कैसे उगाएं?

लेमनग्रास एक खुशबूदार पौधा है। अगर इसकी अच्छी देखभाल की जाए, तो ये गमले में भी आसानी से उग जाता है। इसे बढ़ने के लिए अच्छी धूप चाहिए। ये बहुत लंबा होता जाता है। आप इसे इंडोर प्लान्ट के तौर पर भी उगा सकते हैं।

घर में कढ़ी पत्ता कैसे उगाएं ?

भारतीय घरों में कढ़ी पत्ता का इस्तेमाल बहुत कॉमन है। बाहर से खरीदने में ये बहुत महंगा पड़ता है। ऐसे में जब भी घर में ये पौधा उगाएं। हमेशा ऐसी जगह चुनें। जहां जल निकासी होने के साथ धूप भी आती हो। साथ ही ये घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है।