Vat Savitri Mehndi Design Simple and Beautiful: वट सावित्री व्रत 2026 इस बार 16 मई, शनिवार को है। अगर आप इस बार वट सावित्री पूजा पर भर-भर हाथ मेहंदी लगाने की सोच रही हैं, तो मेहंदी स्टेंसिल ट्राई करें। इससे आप कम समय में अपने मनपसंद मेहंदी डिजाइन हाथों पर आसानी से बिना किसी के मदद के रचा सकती हैं। देखें शानदार डिजाइन।

Vat Savitri Mehndi Design Full Hand: वट सावित्री पूजा इस बार 16 मई, शनिवार को है। इस खास दिन की तैयारी महिलाएं कई दिनों पहले से शुरू कर देती हैं। सोलह श्रृंगार कर मेहंदी रचा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। अगर आप भी इस बार वट सावित्री पूजा पर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन लगाने की सोच रही हैं, लेकिन समय की कमी के कारण मेहंदी आर्टिस्ट को बुलाना या उसके पास जाना संभव नहीं हो पा रहा है, तो मेंहदी स्टेंसिल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सबसे बड़ी बात है कि इसकी मदद से घर पर आसानी से आप अपनी मनपसंद डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं। इतना ही नहीं आप मेंहदी स्टेंसिल अपने लोकल मार्केट के अलावा ऑनलाइन भी मंगा सकती हैं। मीशो, अमेजन समेत कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर ये मेहंदी डिजाइन आसानी से उपलब्ध हैं। मेहंदी की बारीक डिजाइन के अनुसार 200 से 500 रुपए तक में शानदार मेंहदी स्टेंसिल मिल जाते हैं। यहां देखें वट सावित्री पूजा के लिए शानदार लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन और जानिए ये मेंहदी स्टेंसिल कहां से खरीद सकते हैं।

वट सावित्री मेहंदी डिजाइन फुल हैंड स्टेंसिल 

View post on Instagram

वट सावित्री व्रत 2026 के अवसर पर हाथों में लगाने के लिए मेहंदी का ये डिजाइन शानदार है। इस डिजाइन के मेंहदी स्टेंसिल आप rauanquemehndi.com पर खरीद सकती हैं। फ्लोरल पर्टन के इस डिजाइन पर जब मेहंदी का रंग चढ़ेगा तो आपके हाथों पर हर किसी की नजर ठहर सी जाएगी। आगे देखें वट सावित्री व्रत पर लगाने के लिए फुल हैंड और बैंक हैंड मेहंदी के शानदार डिजाइन।

वट सावित्री के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (Vat Savitri Puja Mehndi Design Simple)

View post on Instagram

मेंहदी स्टेंसिल की मदद से आप अपने हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए महेंदी कोन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर चाहें तो अपने मनपसंद हीना का पोस्ट तैयार कर उसे अप्लाई कर सकती हैं।

वट सावित्री पूजा मेंहदी स्टेंसिल डिजाइन (Best Mehndi Design for Vat Savitri Puja)

View post on Instagram

वटसावित्री व्रत बैक हैंड मेहंदी डिजाइन (Mehndi Design Back Hand)

View post on Instagram

वट सावित्री पूजा बैक हैंड मेंहदी स्टेंसिल (Mehndi Design Back Hand Stencils)

View post on Instagram

View post on Instagram

rauanquemehndi.com के अलावा से ये मेंहदी स्टेंसिल आप meesho.com, amazon.in से भी अपने बजट में मंगा सकती हैं। चाहें तो यहां से मेहंदी कोन भी आर्डर कर सकती हैं। इसके अलावा कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जहां से आप ईजी टू अप्लाई शानदार मेहंदी स्टेंसिल ऑनलाइन खरीद सकती हैं।