Budget-Friendly Summer Destinations : गर्मी की छुट्टियों के लिए भारत में सबसे अच्छी जगहों की तलाश है? 2024 में सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन की जानकारी पाएं। सिक्किम, दार्जिलिंग, मनाली, शिमला, औली और मेघालय जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं।

ट्रैवल डेस्क। 2024 खत्म होने की दहलीज पर खड़ा है। हर कोई चाहता है आने वाल साल उनके लिए खुशियां लेकर आये। वहीं इस वर्ष बहुत कुछ ऐसा जिसने दुनिया को हैरान किया। कोरोना के बाद ऑटो से लेकर फार्मासूटिकल जैसे सेक्टर में ग्रोथ देखने को मिली तो टूरिज्म भी पीक पर रहा। ऐसे में ये जानना भी जरूरी है कि 2024 में कौन जी जगहों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। आज हम आपको उन प्लेस के बार में बताएंगे जो गर्मियों में टूरिस्ट्स के फेवरेट बनकर उभरें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1) सिक्किम स्थित गंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत खूबसूरत है। यहां सालभर तापमान स्थिर रहता है। गर्मियों के दिनों में टूरिस्टों ने इस जगह को पहली पसंद बनाया। यहां से कंचनजंगा के शानदार दृश्य देख सकते हैं। इसके अलावा गंगटोक में घूमने के लिए रुमटेक मठ, जूलॉजिकल पार्क, ताशी व्यू पॉइंट छांगू और त्सोमगो झील जा सकते है।

2) पश्चिम बंगाल स्थित दार्जिलिंग

दार्जिलिंग में सालभर धुंध छाई रहती है। यह चाय बागानों का स्वर्ग है, जहां से आप टाइगर हिल से कंचनजंगा के सुंदर दृश्य देख सकते हैं। दार्जलिंग आने पर पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, बतासिया लूप घूम सकते हैं।

3) हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली

मनाली हमेशा से टूरिस्टों की पहली पसंद रहा है। बर्फ से ढके पहाड़ और हरी-भरी घाटियों सैलानियों को खूब भाती हैं। गर्मियों से बचने के लिए भारी संख्या में मनाली जाते हैं। यहां पर आप सोलांग घाटी, रोहतांग पास, और नेशनल बर्ड पार्क जा सकते हैं।

4) हिमाचल प्रदेश स्थित शिमला

हिमाचल प्रदेश सुंदरता का खजाना है। गर्मी हो या सर्दी हिमाचल सैलानियों का फेवरेट प्लेस रहा है। जब बात शिमला की आती है तो टूरिस्ट यहां फैमिली और दोस्तों के साथ आना पसंद करते हैं। गर्मियों में भी ये जगह फुल रहती है। यहां पर आप मॉल रोड, जाखू हिल और हनुमान मंदिर घूम सकते हैं।

5) उत्तराखंड स्थित औली

गर्मी से लेकर सर्दी तक औली टूरिस्टों को खूब भाता है। यहां पर हरी-भरी पहाड़ियों के साथ बर्फीले पहाड़ है। जोशीमठ उन लोगों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है जो ट्रैकिंग करना पसंद करते हैं। आप गोरसों और कुरी पास तक ट्रेकिंग के साथ जोशीमठ से रोपवे तक यात्रा कर सकते हैं।

6) असम स्थित माजुली

ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। गर्मियों में ये जगह और भी ज्यादा हो जाती है। जो लोग नेचर के बीच वक्त बिताना पसंद करते हैं उन्हें 2024 में ये जगह बहुत ज्यादा पसंद आई।

7) तमिलनाडु स्थित ऊटी

तिब्बतियन कल्चर और खूबसूरत नेचर के लिए ऊटी से बढ़िया डेस्टिनेशन नहीं मिलेगा। यहां पर आप हरे-भरे बागानों, झीलों और शांत वातावरण का मजा उठ सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको कोयंबटूर आना होगा जो लगभग 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

8) मेघालय का दीदार

गर्मियों में मेघालय में टूरिस्ट की संख्या बढ़ जाती है। नॉर्थ इंडिया में स्थित ये जगह प्रकृति की गोद में बसा छुपा रत्न है। जिसे जिसने भी देखा वो देखता रह गया। इसे दुनिया का सबसे नम स्थान कहा जाता है। जहां पर बड़ी-बड़ी पहाड़िया और झरने आकर्षित करते हैं। अगर मेघालय आ रहे हैं तो डबल डेकर रूट ब्रिज , सेवन सिस्टर और वॉटरफॉल्स का दीदार करना बिल्कुल न भूलें।

ये भी पढ़ें- December Travel: शिमला-मनाली भूल जायें, बच्चों को दिखायें डॉल्फिन का नजारा