Bharti Singh Fashion: भारती सिंह 3 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। यहां पर हम लॉफ्टर क्वीन के सूट लुक दिखाएंगे। जिससे फैटी वुमन इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

Bharti Singh Suit Designs: लाफ्टर क्वीन, कॉमेडियन भारती सिंह 3 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। पंजाब के छोटे से शहर से आई गर्ल आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। कम हाइट और मोटापे के बावजूद भी वो अपने फैशन से लाखों लड़कियों को इंस्पायर करती हैं। सूट हो या फिर वेस्टर्न आउटफिट भारती काफी स्टाइलिश लगती हैं। यहां पर हम उनके कुछ सूट लुक दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप भी खास ओकेजन के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिंक अनारकली सूट 

पिंक अनारकली सूट में भारती सिंह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। घेरेदार सूट के बॉर्डर पर सिल्वर गोटापट्टी जोड़ा गया है। बीच-बीच में भी सिल्वर पैचवर्क दिया गया है। गले पर सिल्वर जरी से फूल और पत्ती बनाए गए हैं। लॉफ्टर क्वीन का यह सूट शादी फंक्शन के लिए परफेक्ट है। इसके साथ आप हैवी ज्वेलरी भी जोड़ सकती हैं।

शॉर्ट कुर्ती विद लॉन्ग नेट जैकेट

भारती ने शॉर्ट कुर्ती और पजामा के साथ लॉन्ग नेट जैकेट पहना है। प्लेन कुर्ती के साथ हैवी वर्क नेट जैकेट काफी गॉर्जियस लग रहा है। हाफ स्लीव्स जैकेट के साथ भारती ने नग नेकलेस पेयर किया है। इस तरह की स्टाइलिश सूट आप किसी भी ओकेजन पर कैरी कर सकती हैं।

येलो सिल्क सूट विद कोटी जैकेट

पंजाबी गर्ल ने येलो कलर का सिल्क सूट पहना है। सूट पर पिंक टच दिया गया है जो सूट लुक को इलेक्ट्रिफाई कर रहा है। शॉर्ट कुर्ती के साथ भारती ने पटियाला पजामा पहना है। इस तरह के सूट आप किसी भी खास ओकेजन या पर्व त्योहार में कैरी कर सकती हैं। दाम की बात करें तो ये 2 हजार के अंदर आ जाएगी। आप चाहे तो सेम फैब्रिक लेकर टेलर से सिलवा भी सकती हैं।

व्हाइट सूट विद जैकेट

पंजाबन कुड़ी ने शॉर्ट कुर्ती के साथ व्हाइट पटिलाया पहना है। सूट पर व्हाइट थ्रेड का हैवी वर्क किया गया है। लुक को इन्हेंस करने के लिए भारती ने सूट के ऊपर से शॉर्ट जैकेट जोड़ा है। ऑफिस गोइंग गर्ल भारती के इस सूट को रिक्रिएट कर सकती हैं। व्हाइट सूट के साथ आप मिनिमल मेकअप रखें और रेड या पिंक लिपस्टिक जरूर लगाएं।