DIY Blouse Designs New Ideas: घर में शादी है और टेलर ने अभी तक ब्लाउज नहीं सिला है, तो जानिए कैसे आप 10-20 मिनट में बिना सिलाई मशीन के सुंदर ब्लाउज बना सकती हैं। यहां देखें वायरल फैशन हैक जो लास्ट मिनट में आपका काम आसान करेगी।

Blouse Designs For Women: घर में शादी है और टेलर वाले भैया ने अभी तक ब्लाउज नहीं सिला है। समझ नहीं आ रहा ऐन मौके पर क्या पहनें? या कैसे आउटफिट को दूसरे ब्लाउज संग वियर करें। इन सब टेंशन की बीच अगर कहा जाए कि टेलर के बिना भी आप घर पर ब्लाउज बना सकती हैं वो भी 10-15 मिनट में तो क्या कहेंगी। इस वक्त सोशल मीडिया पर हैक वायरल है, जहां ब्रा की मदद से New Blouse Design बनाया है। है। अगर आप भी ऐसी सिचुएशन का सामना कर चुकी हैं तो ये आइडिया काम आसान करेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर पर ब्लाउज कैसे बनाएं ?

ब्लाउज की सिलाई सीखना लंबा काम है, साथ ही ये किसी को नहीं आता है। इस स्थिति में ब्रा की हेल्प से मदद से ब्लाउज बनाना आसान है। इसके लिए जरूरत होगी, Strapless ब्रा की है, जो जिसमें पट्टियों न हो। सुई धागा और कैंची।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें- हाय गर्मी का फैशनेबल इलाज, समर के लिए 7 कूल हेयरस्टाइल

ब्लाउज की सिलाई कैसे करें ?

ब्लाउज पीस का इस्तेमाल करते हुए ड्रेपिंग स्टाइल में कपड़े को ब्रालेट कप के ऊपर रखें और छोटी-छोटी प्लेट्स बनाकर सिल दें। इससे DIY Blouse को रुश्ड लुक मिलता है। आप ज्यादा घनी सिलाई की बजाय सुई-धागे से लंबे-लंबे टांके लगा दें, ये ब्लाउज को सिक्योर करने के साथ टाइम भी बचाता है। इसके बाद बीच दोनों कप्स के बीच में फैब्रिक एक साथ सुंदर बो बनाकर टांका लगा दें। बाकी बचे कपड़े का इस्तेमाल आप स्लीव्स बनाने के लिए कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- हाथों को दें हटकर लुक, ग्लास चूड़ियों संग रजवाड़ी कड़ा का नया ट्रेंड

बिना मशीन के ब्लाउज कैसे बनाएं ?

  • Instant Blouse Stitching कर रही हैं तो फैब्रिक का ध्यान रखें। जॉर्जेट, शिफॉन और साटन में प्लेट्स आसानी से बना जाती है। जबकि कॉटन-सिल्क आदि में प्लेट बनाने में वक्त लगता है और फिनिशिंग भी नहीं आती।
  • इंस्टेंट ब्लाउज के लिए डबल लेयर थ्रेड वाले सुई-धागा का इस्तेमाल करें। ताकि मजबूती बनी रही।
  • नॉर्मल ब्रा की बजाय पैडेड ब्रा का इस्तेमाल करें, ये अच्छी फिटिंग देने के साथ सही शेप और सपोर्ट देना का काम करेगी।
  • ब्लाउज सोबर लग रहा है तो आप इसे Heavy Blouse Designs वाला लुक देने के लिए स्टोन, ओल्ड ब्रोच या कुंदन लगाएं।