Broken lipstick reuse: टूटी या पुरानी लिपस्टिक को फेंकने की बजाय दोबारा इस्तेमाल करें। जानें लिप बाम बनाने, ब्लश की तरह यूज करने, DIY पेंटिंग और 5 आसान ब्यूटी हैक्स, जिससे बेकार लिपस्टिक फिर से काम आएगी।
अगर आपकी महंगी पसंदीदा लिपस्टिक टूट गई जाए तो उसे फेंकने से पहले कई बार सोचेंगी लेकिन आपको ऐसा करने की बिलकुल जरुरत नहीं है। गलती से अगर लिपिस्टिक टूट भी जाए, तो आप उसका दोबारा कई कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं। टूटी लिपिस्टिक को भले की ब्रश की मदद से लिप्स में अप्लाई किया जा सकता है लेकिन वो फील नहीं आता। तो आइए जानते हैं की टूटी हुई लिपस्टिक को कैसे बेहतरीन तरीके से फिर से इस्तेमाल करके पैसे बचा सकते हैं।

आईशैडो बेस बनाएं
अगर आपकी पिंक, पीच या फिर ब्राउन शेड वाली लिपस्टिक टूट गई है, तो इसका आप दोबारा इस्तेमाल आईशैडो बेस बनाने के लिए कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए टूटे हुए लिपस्टिक को उंगली की मदद से पलकों पर लगाएं और फिर हल्का सा लगाकर पाउडर आईशैडो मिक्स करें। इससे आपका आई मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहेगा और काफी खूबसूरत भी दिखेगा।
टूटी लिपिस्टिक का ब्लश की तरह यूज
क्रीम बेस लिपस्टिक अगर टूट गई है, तो उसका इस्तेमाल गालों पर करें। ब्लश के रूप में लिपिस्टिक का कोई भी शेड चुना जा सकता है। उंगली या ब्रश पर थोड़ा प्रोडक्ट लेकर गालों पर हल्के हाथ से ब्लेंड करें। बिना एक्सट्रा खर्च के गालों को नेचुरल लालिमा मिलेगी।
पेंटिंग में लिपिस्टिक का इस्तेमाल
बच्चों के आर्ट प्रोजेक्ट या क्राफ्ट में टूटी लिपस्टिक का इस्तेमाल कलर की तरह करें। लिपिस्टिक कलर टेक्सचर आर्ट, कार्ड डेकोरेशन या पेपर क्राफ्ट में काम आएगी। इसकी शाइन आर्ट को काफी चमकदार बना देगी।
टिंटेड लिप बाम बनेगा लिपिस्टिक से
टूटी लिपस्टिक छोटी कटोरी में निकालें और उसमें थोड़ा वैसलीन, नारियल तेल या शिया बटर मिक्स कर गर्म कर लें। ठंडा होने पर कांच की शीशी में भर लें। टिंटेड लिप बाम होंठ मॉइस्चराइज भी करेगा और होठों को हल्का रंग भी मिलेगा।
और पढ़ें: Shuttlecock Makeover: 10 रु. की शटलकॉक से होम डेकोर, घर पर बनाएं खूबसूरत DIY आइटम
ब्राउन लिपिस्टिक रीयूज आइडिया
अगर ब्राउन लिपिस्टिक एक्सपायर हो गई है या फिर टूट गई है, तो आप ब्राउन सैंडिल के कलर का चमकाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
और पढ़ें: Bubble Wrap DIY: पार्सल से निकला बबल रैप 5 रोजमर्रा के कामों में ऐसे करें इस्तेमाल
