Hair accessories: ब्रेड हेयरस्टाइल को बटरफ्लाई क्लिप, पर्ल और रंगीन फूलों से सजाएं। जानिए कैसे 500 रु के अंदर मैटल और फैंसी हेयर एसेसरीज से बालों को स्टाइलिश बना सकती हैं।

Fancy Hair Accessories for Braids: बालों के लिए अगर गुथी हुई चोटी बना रही हैं तो पुराने जमाने की चोटी बनाने के बजाय फैंसी हेयरस्टाइल चुन सकती हैं। आपको ऑनलाइन या फिर लोकल मार्केट में एक फैंसी एसेसरीज आसानी से मिल जाएंगी। आप 500 रु के अंदर बालों को सुंदर बना सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बालों में लगाएं बटरफ्लाई हेयर एसेसरीज 

View post on Instagram

वामिका गब्बी ने ब्रेड हेयरस्टाइल के साथ में बटरफ्लाई स्टाइल की हेयर एसेसरीज पेयर की है। ब्रेड को खुला छोड़ने के बजाय उन्होंने नीचे तक बालों को गूथा और बटरफ्लाई को क्लिप को बालों में लगाया है। आप भी छोटे या फिर बड़े बालों को फैंसी लुक दें और खुद को खूबसूरत बनाएं।

मैटल हेयर एसेसरीज 

View post on Instagram

मैटल में भी आपको रंगीन नग के साथ पर्ल वाली हेयर एसेसरीज मिल जाएंगी। आप चाहे तो हैवी या फिर हल्के वर्क वाली हेयर एसेसरीज खरीदें और खुद के बालों को सजाएं। आपको 500 रु के अंदर ब्रेड के लिए हेयर एसेसरीज मिल जाएंगी। 

ब्रेड को सजाएं रंगीन फूलों से 

View post on Instagram

अगर बालों में मैटल हेयर एसेसरीज लगाने का मन नहीं है तो आप रंगीन फूलों से भी बालों को सजा सकते हैं। अगर रियल फूल न मिल पाएं तो आर्टिफिशियल फूलों से खुद के बालों को सजाएं और लोगों से तारीफे पाएं। बालों की ब्रेड बनाने से पहले हेयर वॉश कर लें और सीरम जरूर लगाएं। ऐसा करने से बाल सुंदर दिखेंगे और खूब चमकेंगे।