Empty gems ball craft ideas: Cadbury Gems Ball को फेंकने की बजाय उससे बनाएं स्टाइलिश पर्स, ज्वेलरी बॉक्स और 3 शानदार DIY आइटम्स। जानें खाली जेम्स बॉल को रीयूज करने के आसान और क्रिएटिव तरीके।
अगर आपके घर में बच्चे होंगे, तो अपने कैडबरी जेम्स के साथ मिलने वाली है बॉल जरूर देखी होगी। अक्सर बच्चे जेम्स खाने के बाद ऐसी बॉल का इस्तेमाल नहीं करते हैं और वह घर के एक कोने में पड़ी रहती है। अगर आपके पास ऐसी बॉल्स जमा हो गई हैं, तो आप उससे सुंदर डेकोरेटिव आइटम्स और क्राफ्ट बना सकती हैं। आइए जानते हैं कि कैडबरी की जेम्स बॉल से क्या-क्या चीजें बनाई जा सकती हैं।
जेम्स बॉल से बन जाएगा बॉल शेप क्लच पर्स

कैडबरी जेम्स की बाल की मदद से आप खूबसूरत बाल शेप्ड क्लच पर्स भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको बॉल में गोल्डन कलर का पेंट करना है। इसके बाद छोटे और मीडियम साइज के सफेद मोती इस्तेमाल करें। आप चाहे तो कुंदन लेस का भी यूज कर सकती हैं और उन्हें स्पाइरल पैटर्न पर लगाकर पर्स को फैंसी बनाएं। पर्स बनाने के लिए हॉट ग्लू गन का इस्तेमाल करें ताकि मोती और स्टोन आसानी से चिपक जाएं। आप मार्केट से राउंड हैंडल खरीद सकती हैं, जो कि देखने में काफी फैशनेबल लगता है। जेम्स बाल को आसानी से खोला जा सकता है इसलिए आपको अलग से जिप लगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बॉल को अंदर से मजबूत रखने के लिए आप चाहे तो कार्डबोर्ड शीट भी लगा सकते हैं।
जेम्स बॉल से बनाएं हैंगिंग स्मॉल प्लांटर

आप कैडबरी की जेम्स बॉल इकट्ठा करें और उससे खूबसूरत हैंगिंग प्लांटर तैयार करें। इसके लिए आपको रस्सी या फिर चेन की जरूरत पड़ेगी। साथ ही ड्रिल मशीन की मदद से बाल के पीछे के हिस्से में छेद बना लें ताकि मिट्टी के साथ पानी का ड्रेनेज सही से हो। करीब 4 से 5 बॉल को इकट्ठा करें और अपने पसंदीदा रंग से रंग लें। अब इनमें ऊपर की तरफ छेद करके चेन या फिर रस्सी से सभी प्लांटर को बांध दें। मिट्टी भरने के बाद पसंद के छोटे प्लांट लगाकर हैंग कर सकते हैं। ऐसे प्लांटर में आप सैकुलेंट या बेल वाले छोटे पौधे लगा सकते हैं।
और पढ़ें: Spoon Mang Tika DIY: मात्र ₹20 में प्लास्टिक की चम्मच से बनाएं ये राजस्थानी बोर मांग टीका
लिविंग रूम के लिए डिस्को बॉल

अगर आपके घर में रंगीन या सफेद कांच के टुकड़े पड़े हैं, तो टूटे हुए टुकड़ों को कैडबरी की बॉल में लगाकर डिस्को लाइट बॉल लुक तैयार कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे लिविंग रूम में रखें या फिर हैंग करें। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। रेड कलर के कांच से चैरी लुक तैयार कर सकते हैं, जो कि आपकी टीवी कैबिनेट को खूबसूरत बनाएगा।
और पढ़ें: Floor Mopping in Summer: पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, घर रहेगा ठंडा और खुशबूदार
