MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • नवरात्रि में मां दुर्गा को चढ़ाएं ये 9 अलग-अलग प्रकार के भोग, प्रसन्न होकर देवी देंगी सुख समृद्धि का वरदान

नवरात्रि में मां दुर्गा को चढ़ाएं ये 9 अलग-अलग प्रकार के भोग, प्रसन्न होकर देवी देंगी सुख समृद्धि का वरदान

लाइफस्टाइल : इस साल 22 -30 मार्च 2023 तक चैत्र नवरात्रि मनाई जाएगी। नवरात्रि के 9 दिनों में माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और उन्हें अलग-अलग भोग लगाए जाते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं 9 दिन आप मां को क्या भोग अर्पित कर सकते हैं…

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Mar 19 2023, 08:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : google

पहला दिन 
नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है, जो हमें रोगों से मुक्ति दिलाती हैं और बीमारियों से दूर रखती हैं। ऐसे में आप शैलपुत्री मां को सफेद चीजों का भोग लगाएं. आप दूध या चीनी से बनी कोई चीज या सफेद पेड़े या फिर सफेद रसगुल्ले का भोग उन्हें लगा सकते हैं।
 

29
Image Credit : google

दूसरा दिन
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है। उन्हें चीनी और पंचामृत का भोग जरूर लगाया जाता है। इसके अलावा आप उन्हें किसी फल या फिर मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं।

39
Image Credit : google

तीसरा दिन 
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। उन्हें दूध से बनी चीजें अधिक प्रिय होती है। ऐसे में आप उनके लिए दूध से कोई मिष्ठान बना सकते हैं या फिर बाजार से दूध की कोई मिठाई उन्हें भोग लगा सकते हैं।

49
Image Credit : google

चौथा दिन
चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि उन्हें मालपुआ खाना बहुत पसंद है। ऐसे में आप नवरात्रि के पांचवे दिन मालपुए का भोग लगाएं और उसके बाद इस प्रसाद को ब्राह्मण को दान दे दें और घर में सभी लोगों को भी इसका सेवन करें।

59
Image Credit : google

पांचवा दिन 
नवरात्रि की पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जाती है। उन्हें केले का भोग अति प्रिय होता है। ऐसे में आप उन्हें केले का भोग लगा सकते हैं या केले से किसी प्रकार का कोई व्यंजन बना सकते हैं।

69
Image Credit : google

छठवां दिन 
नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना की जाती है। उन्हें शहद से बनी चीजों का भोग जरूर लगाया जाता है। कहते हैं कि मां को शहद अति प्रिय होता है। ऐसे में आप उन्हें शहद से कोई व्यंजन बनाकर अर्पित कर सकते हैं।

79
Image Credit : google

सातवां दिन 
नवरात्रि में सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए गुड़ का भोग जरूर लगाया जाता है और बाद में इसे ब्राह्मण को दान कर दिया जाता है।

89
Image Credit : google

आठवां दिन 
नवरात्रि के आठवें दिन यानी की अष्टमी को मां महागौरी की पूजा अर्चना होती है। इस दौरान आप उन्हें नारियल से बनी चीजों का भोग जरूर लगाएं।
 

99
Image Credit : google

नौवां दिन
नवरात्रि के अंतिम दिन यानी कि नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है और हवन करने के बाद उन्हें हलवा, चना, पूरी, खीर और पुए का भोग लगाया जाता है। उसके बाद यह भोजन 9 कन्याओं को खिलाया जाता है।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bridal Hairstyle Ideas: 9 ब्राइडल हेयरस्टाइल सबसे ट्रेंडी, जैस्मिन गजरा संग छाईं ये हेयर एसेसरीज
Recommended image2
Wash Basin Cabinet Design: कम जगह में लग्जरी, हॉल के लिए 7 वॉश बेसिन
Recommended image3
Simple Wooden Bed Design: हर घर में फिट हो जाएंगे ये 5 सिंपल और एलिगेंट वुडन बेड
Recommended image4
घर को मिलेगा लग्जरी विला लुक, बिछाएं 5 समर फ्रेंडली बेडशीट और पाएं क्लासी लुक
Recommended image5
40+ में लगेंगी 25 की, अंकिता लोखंडे जैसे स्टाइल करें 6 साड़ी-ब्लाउज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved