MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Chaitra Navratri 2023:‌ नवरात्रि की सफाई करने के दौरान घर से बाहर फेंक दें ये 6 चीजें, नहीं तो माता रानी हो सकती है क्रोधित

Chaitra Navratri 2023:‌ नवरात्रि की सफाई करने के दौरान घर से बाहर फेंक दें ये 6 चीजें, नहीं तो माता रानी हो सकती है क्रोधित

लाइफस्टाइल: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। माता रानी के आने से पहले घर की साफ सफाई करने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं ऐसी 6 चीजें जो आपको सफाई के दौरान तुरंत घर से बाहर निकाल कर फेंक देनी चाहिए…

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Mar 17 2023, 03:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : google

खंडित मूर्ति 
अगर आपके घर में कोई खंडित मूर्ति रखी हुई है, तो इसे नवरात्रि की सफाई के दौरान घर से बाहर कर दें और इसे नदी में विसर्जित कर दें, क्योंकि टूटी हुई मूर्ति की पूजा करना अशुभ माना जाता है और यह दुर्भाग्य का कारण भी बनती है।

27
Image Credit : google

मांस मछली अंडा 
नवरात्रि से पहले घर की सफाई कर रहे हैं तो घर में अगर मांस, मछली, अंडा, चिकन जैसी चीजें पड़ी हुई है, तो इसे तुरंत बाहर कर दें, क्योंकि नवरात्रि के दौरान घर में इस तरह के खाद्य पदार्थ वर्जित होता हैं। इससे माता रानी रुष्ट हो सकती है।
 

37
Image Credit : google

प्याज लहसुन 
नवरात्रि के 9 दिनों में प्याज लहसुन खाना भी वर्जित माना जाता है। ऐसे में अगर आप 9 दिन का व्रत कर रहे हैं या माता रानी के जवारे घर पर बो रहे हैं, तो आप घर से प्याज लहसुन को भी बाहर कर दें।

47
Image Credit : google

पुरानी झाड़ू 
अगर आपके घर में पुरानी टूटी फूटी झाड़ू रखी हुई है, तो इसे सफाई के दौरान ही घर से बाहर कर दें। नवरात्रि के दौरान टूटी हुई झाड़ू घर में नहीं रखना चाहिए। नवरात्रि से पहले आप घर में नई झाड़ू लेकर आए, क्योंकि कहते हैं कि झाड़ू में लक्ष्मी जी का वास होता है।

57
Image Credit : google

खराब जूते चप्पल और कपड़े 
नवरात्रि से पहले घर की साफ-सफाई इसलिए भी की जाती है, ताकि हम खराब और पुराने कपड़े और जूते चप्पलों को घर से बाहर कर दें, क्योंकि घर में फटे पुराने कपड़े और जूते चप्पल को रखने से घर में दरिद्रता आती है और पैसा भी घर में नहीं रुकता है।
 

67
Image Credit : google

बंद घड़ी 
अगर आपके घर में कोई घड़ी बंद पड़ी हुई है तो या तो आप उसमें बैटरी डालकर उसे चालू कर लें। नहीं तो अगर वह खराब है तो उसे घर से बाहर कर दें, क्योंकि घर में बंद घड़ी नहीं रखना चाहिए। इससे तरक्की में बाधा आती है।

77
Image Credit : google

सफाई करते समय रखें इन चीजों का ध्यान 
नवरात्रि की सफाई करने से पहले आप मंदिर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। आप चाहे तो मंदिर वाले कमरे में पुताई करके इसे स्वच्छ कर सकते हैं या फिर साफ कपड़े से पूरे मंदिर को साफ करें। मूर्तियों को अच्छे से स्नान कराकर उन्हें पुनः स्थापित करें और फिर नवरात्रि की पूजा शुरू करें।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Readymade Suit Designs: सिलाई की छोड़े टेंशन, 3000रु में रेडीमेड सलवार सूट की 6 डिजाइन
Recommended image2
Black Anarkali Suit: ब्लैक सूट का क्लासी अंदाज, मैरिड और अनमैरिड दोनों पर लगेगा कमाल
Recommended image3
ColorFull Mehndi: कलरफुल मेहंदी का सेट करें ट्रेंड, अलग-अलग रंग में देखें हिना डिजाइन
Recommended image4
Sarees: अम्मी लगाएंगी काला टीका, ईद पर पहनें हिना खान सी 7 साड़ी डिजाइंस
Recommended image5
Navratri Silk Suit Idea: 9Day नवरात्रि व्रत में लगें नई, कथा+पूजा में पहनें 9 सिल्क सूट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved