- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Chikankari Kurti: समर में स्टाइल के साथ पाएं ठंडा-ठंडा कूल लुक, जब 7 चिकनकारी कुर्तियों का मिले साथ
Chikankari Kurti: समर में स्टाइल के साथ पाएं ठंडा-ठंडा कूल लुक, जब 7 चिकनकारी कुर्तियों का मिले साथ
Chikankari Kurti Set: गर्मियों में स्टाइल के साथ कंफर्टेबल लुक पाना लड़कियों के लिए थोड़ा चैलेंजिंग होता है। हालांकि, कॉटन फैब्रिक में कई खूबसूरत डिजाइन मिल जाते हैं, जिनमें से एक है चिकनकारी कुर्ती।

गर्मियों के मौसम में जब स्टाइल और कंफर्ट दोनों की जरूरत होती है, तब चिकनकारी कुर्तियां आपकी पहली पसंद बन जाती हैं। हल्के फैब्रिक, खूबसूरत हैंड एंब्रॉयडरी और सॉफ्ट कलर्स के साथ ये कुर्तियां आपको देती हैं ठंडा-ठंडा, कूल और एलिगेंट लुक। अगर आपके वार्डरोब में 7 अलग-अलग डिजाइन की चिकनकारी कुर्तियां शामिल हों, तो हर दिन एक नया स्टाइल ट्राय करना और भी आसान हो जाता है। ऑफिस हो, कैज़ुअल आउटिंग या फेस्टिव वाइब ये कुर्तियां हर मौके पर आपको स्टाइलिश और फ्रेश लुक देती हैं।
मैरुन चिकनकारी कुर्ती
लाइट फैब्रिक में बने चिकनकारी कुर्ती का ये डिजाइन काफी लड़कियों को पसंद आते हैं। मैरुन कलर पर व्हाइट चिकनकारी वर्क इसे हर ओकेजन के लिए परफेक्ट बनाता है। इस तरह की कुर्ती आप 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए के अंदर खरीद सकती हैं।
ग्रीन एंड पर्पल चिकनकारी कुर्ती
ग्रीन और पर्पल चिकनकारी कुर्ती काफी एलिगेंट लुक देती हैं। इस तरह की कुर्ती आप ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। इसके अलावा समर पार्टी के लिए भी परफेक्ट अटायार है। आप इस कुर्ती को जींस के साथ भी कैरी करके स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।
व्हाइट एंड ब्लू चिकनकारी कुर्ती
कॉटन फैब्रिक के साथ बने व्हाइट एंड ब्लू चिकनकारी कुर्ती समर में आपको कूलनेस का एहसास कराती है। इस तरह की कुर्ती आप डेली वियर में भी पहन सकती हैं। ऑफिस जाने के लिए आप इस पैटर्न की कुर्ती के साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी जोड़ें।
ब्लू चिकनकारी कुर्ती
यहां पर चिकनकारी कुर्ती के दो डिजाइन दिखाए गए हैं। ब्लू कलर में एक चिकनकारी कुर्ती फ्लोरल प्रिंट के साथ है, जबकि दूसरा डार्क ब्लू में हैवी वर्क के साथ। दोनों ही अलग-अलग ओकेजन के लिए परफेक्ट है।
Heatwave Hacks: दिल्ली में गर्मी प्रकोप, बेडरुम को ठंडा और रिलैक्स रखने का सुपर हैक
चिकनकारी कुर्ती के दाम
चिकनकारी कुर्ती लखनऊ की संस्कृति से जुड़ा है। वहां पर इस तरह की कुर्ती आपको 200 रुपए से 2000 रुपए तक मिल जाती है। अगर आप कुर्ती और सलवार दोनों अच्छी क्वालिटी में लेते हैं, तो 1500-5000 रुपए तक भी देने हो सकते हैं। ऑनलाइन चिकनकारी कुर्ती पर अच्छे ऑफर्स आते हैं, आप वहां भी देख सकती हैं।
और पढ़ें: Kashmir Rings Designs: उंगलियों से आएगी मीठी झंकार, लेडीज चुन लें 6 कश्मीरी रिंग्स