Latest Co-ord Sets Designs 2025: नवरात्रि 2025 के लिए स्टाइलिश कोआर्ड सेट! ऑफिस और फेस्टिवल दोनों के लिए परफेक्ट। कॉटन, फ्लोरल प्रिंट, एंब्रॉयडरी वर्क ₹500-1000 में, यहां देखें बढ़िय डिजाइन। 

नवरात्रि 2025 जल्द शुरू होने वाली है। इस दौरान महिलाएं 9 दिनों तक अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। अगर आप ऑफिस जाती हैं और लुक को लेकर कंफ्यूज हैं कि दुर्गा पूजा के नौ दिनों तक कैसे स्टाइलिश दिखें तो अब टेंशन खत्म हो गई है। आज हम आपको 5 फैंसी को-आर्ड सेट बताएंगे, जो फॉर्मल लगने के साथ कैजुअल भी कैरी किए जा सकते हैं। इन्हें आप 1 हजार रुपए के अंदर आराम से खरीद सकते हैं।

कॉटन को- आर्ड सेट 

View post on Instagram

हैवी एंब्रॉयडरी पर कॉटन को-आर्ड बहुत खूबसूरत लग रहा है। यहां पर सफेद धागों से हैवी एंब्रॉयडरी की गई है। यदि आप कॉलर नेक पहनना पसंद करती हैं तो इसे चुन सकती हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन 500-800 रुपए के बीच इसे आराम से खरीदा जा सकता है। अगर ऐसा आउटफिट पहन रही हैं तो हेयर स्टाइल और मेकअप मिनिमल रखें।

फ्लोरल प्रिंट को- आर्ड सेट

View post on Instagram

फ्लोरल प्रिंट फैब्रिक फंकी लुक देने के साथ बजट में भी फिट बैठता है। नवरात्रि पर वाइब्रेंट कलर प्यारे लगते हैं। आप भी ऐसा को आर्ड सेट खरीद सकती हैं। ये राउंड-कॉलर नेक से लेकर स्लीवलेस पैटर्न पर मिल जाएगी। खास बात है कि ये ज्यादा महंगा भी नहीं होते हैं। आप 500-600 रुपए में बढ़िया आउटफिट खरीद सकती हैं।

ये भी पढ़ें-Co-ord Sets Prints: गर्ल्स की फर्स्ट चॉइस को-ऑर्ड सेट, सबसे ज्यादा डिमांड में 5 प्रिंट

प्रिंटेड को आर्ड सेट

View post on Instagram

ऑफिस के साथ फेस्टिव सीजन में स्टाइलिश लुक देने वाला ऐसा शॉर्ट शर्ट विद प्लाजो को आर्ड सेट आजकल बहुत ट्रेंड में है। यहां प्लाजो को स्ट्रेट रखते हुए मल्टी थ्रेड पर एंब्रॉयडरी की गई है। जबकि शर्ट को सोबर रखते हुए बॉटम में लटकन लगी है। आप इसे 800-1k के अंदर नजदीकी बाजार या फिर ऑनलाइन स्टोर से ऑर्डर कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Zardozi Kurta Trends 2025: जरदोजी कुर्ता सेट में लगें जानदार, नवरात्रि पर खरीदें ऐसे डिजाइंस

अनारकली स्टाइल को-आर्ड सेट

View post on Instagram

अगर आपका वजन ज्यादा है या फिर टमी फैट है तो फ्लेयर्ड पैटर्न पर इस तरह का अनारकली स्टाइल को आर्ड सेट चुन सकती हैं। ये वजन छिपाने के साथ फैंसी लुक देते हैं। यहां पर सिगरेट पैंट के साथ वी नेक शॉर्ट कुर्ती एड की गई है। आपको बाजार में इस तरह की कई वैरायटी बजट के अकॉर्डिंग मिल जाएगी।