- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Coffee Mugs Reuse Ideas: पुराने कॉफी मग का ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा! यूनिक और क्रिएटिव 10 आइडिया
Coffee Mugs Reuse Ideas: पुराने कॉफी मग का ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा! यूनिक और क्रिएटिव 10 आइडिया
Old Coffee Mugs Reuse Ideas: घर के किचन में पड़े पुराने कॉफी मग सिर्फ बर्तन नहीं हैं, थोड़ी सी क्रिएटिविटी से ये आपके घर की सजावट और रोजमर्रा के कामों का अहम हिस्सा बन सकते हैं। जानिए पुराने कॉफी मग रीयूज करने के 10 शानदार और आसान तरीके।

कॉफी मग से बनाएं शानदार सेंटरपीस
कई मग को एक के ऊपर एक सजाकर और उसमें फूल-पत्तियां जोड़कर आप एक यूनिक सेंटरपीस बना सकते हैं। यह डाइनिंग टेबल या पार्टी के लिए शानदार डेकोरेशन है।
टूटे हुए मग से बनाएं खूबसूरत मोजेक आर्ट
अगर आपका कोई पसंदीदा मग टूट गया है, तो उसे कचरे में डालने की गलती न करें। उसके टुकड़ों से आप शानदार मोजेक डिजाइन बना सकते हैं। आप इन टुकड़ों को गार्डन के पत्थरों, गमलों या टेबल पर चिपकाकर नया और यूनिक लुक दे सकते हैं। अगर टुकड़े बड़े हैं, तो उन्हें कपड़े में लपेटकर हल्के से हथौड़े से तोड़ लें। ध्यान रखें कि किनारे चिकने कर लें ताकि चोट न लगे।
कॉफी मग से बर्ड फीडर बनाकर पक्षियों को बुलाएं
पुराने मग से बर्ड फीडर बनाना बहुत आसान है। बस इसमें दाना भरें, एक छोटी टहनी रखें ताकि पक्षी बैठ सकें, और इसे पेड़ पर टांग दें। गर्मियों में यह खासतौर पर काम आता है, जब पक्षियों को खाना कम मिलता है। इससे आपके घर के आसपास चिड़ियों की चहचहाहट भी बढ़ेगी।
कॉफी मग में घर पर बनाएं खुशबूदार कैंडल
पुराने मग को आप सुंदर कैंडल में बदल सकते हैं। इसके लिए वैक्स पिघलाएं, उसमें खुशबू वाला तेल मिलाएं और मग में डाल दें। यह न सिर्फ घर को सजाएगा बल्कि एक सुकून भरा माहौल भी बनाएगा, खासकर शाम के समय।
कॉफी मग में गिफ्ट पैकिंग का नया तरीका अपनाएं
नए लेकिन बेकार पड़े कॉफी मग में चॉकलेट, टी बैग या छोटे गिफ्ट डालकर किसी को दें, यह एक यूनिक और इको-फ्रेंडली गिफ्ट आइडिया है। यह खासकर टीचर्स या कॉफी लवर्स के लिए परफेक्ट गिफ्ट बन सकता है।
कॉफी मग को बनाएं फूलों का मिनी वास
छोटे फूल या कटी हुई कलियां मग में बहुत अच्छी लगती हैं। अगर बड़े फूल रखने हैं, तो ऊपर टेप से ग्रिड बनाकर उन्हें सपोर्ट दे सकते हैं।
कॉफी मग से बनाएं स्टाइलिश पेन स्टैंड
ऑफिस टेबल या स्टडी टेबल पर पेन और पेंसिल रखने के लिए मग बहुत काम का होता है। अगर चाहें तो इसे पेंट, रिबन या ग्लिटर से सजाकर और भी आकर्षक बना सकते हैं।
कॉफी मग का पेंटिंग और आर्ट के लिए इस्तेमाल
अगर बच्चे या आप पेंटिंग करते हैं, तो मग पानी रखने और रंग मिलाने के लिए बहुत काम आता है। इससे प्लास्टिक कप इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती।
कॉफी मग को बनाएं टी-लाइट होल्डर
छोटी मोमबत्ती को मग में रखकर आप एक सॉफ्ट और आरामदायक रोशनी बना सकते हैं खासकर शाम को और त्योहारों में यह बहुत अच्छा लगता है।
कॉफी मग में मेकअप ब्रश को रखें व्यवस्थित
मेकअप ब्रश को ड्रॉअर में रखने से वे खराब हो सकते हैं। मग में रखने से वे सुरक्षित रहते हैं और आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही आपका ड्रेसिंग टेबल भी साफ-सुथरा और सुंदर दिखता है।

