Colored Hair Protection: अगर आपके बालों का रेड, ब्लू या ग्रे कलर जल्दी फेड हो जाता है, तो जानें सही हेयर केयर टिप्स। सही शैंपू, ठंडे पानी और डीप कंडीशनिंग से अपने हेयर कलर को लंबे समय तक फ्रेश और चमकदार बनाए रखें।

Hair Color Long Lasting Tips: क्या आपको भी अपने बालों में एक्सपेरिमेंट करने का शौक है और आप तरह-तरह के कलर्स करवाते रहते हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद रेड, ब्लू या ग्रे जैसे कलर फेड होने लगते हैं और अजीब सा रस्टिक कलर दिखने लगता है। तो आज हम जानते हैं कि बोल्ड कलर्स को फेड होने से बचाने के लिए आपको क्या करना चाहिए। अगर सही केयर की जाए तो लंबे समय तक इसे सॉफ्ट और फ्रेश रखा जा सकता है।

बोल्ड कलर्स की कैसे केयर करें

अगर आपने भी अपने बालों में रेड, ब्लू, ग्रीन या ग्रे जैसा कलर करवा कर रखा है, तो रोज बाल मत धोएं। जितना ज्यादा हेयर वॉश होगा उतना ज्यादा कलर फेड होता जाएगा। आप हफ्ते में केवल दो से तीन बार ही हेयर वॉश करें।

और पढे़ं- खुली जुल्फें नहीं करेंगी परेशान, गर्मी के लिए सेव करें 7 हेयरस्टाइल

सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें

कलर्ड बालों में हार्श शैंपू या केमिकल वाले शैंपू नुकसान पहुंचा सकते हैं और कलर को फेड कर सकते हैं। आप हमेशा माइल्ड कलर सेफ या सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें। इससे कलर जल्दी नहीं निकलता है।

ठंडे पानी से ही बाल धोएं

अगर आप गर्म पानी से बाल धोते हैं तो कलर जल्दी उतरता है और फेड होने लगता है, इसलिए हमेशा नॉर्मल या ठंडा पानी का इस्तेमाल ही हेयर वॉश के लिए करें। ऐसा करने से बालों में लंबे समय तक कलर भी टिका रहता है और बाल डैमेज नहीं होते हैं।

डीप कंडीशनिंग जरूर करें

हफ्ते में एक से दो बार अपने बालों में डीप कंडीशनिंग जरूर करें या हेयर मास्क लगाएं। ये बालों को स्मूद बनाता है और कलर को लॉक करके रखता है, जिससे कलर लंबे समय तक चलता है।

धूप और हीट स्टाइलिंग से बचें

कलर्ड हेयर में हीट स्टाइलिंग कम करें, स्ट्रेटनर या ड्रायर का इस्तेमाल कम करें। हीट से कलर जल्दी फेड होता है। इतना ही नहीं सनलाइट से भी बचाव बहुत जरूरी है। जब आप धूप में निकले तो स्कार्फ या कैप पहनकर निकले, क्योंकि यूवी रेज कलर को फेड कर सकती है।

सैटिन या सिल्क पिलो कवर का इस्तेमाल करें

सोने के लिए अगर आप कॉटन का पिलो कवर यूज करते हैं, तो उसे बदलकर सिल्क या सैटिन का पिलो कवर या बोनट इस्तेमाल करें। ये फ्रिक्शन को कम करता है और कलर को सेफ रखता है।

कलर्ड हेयर को सेफ रखने की एक्स्ट्रा टिप

अगर आपके बाल कलर है, तो स्विमिंग से पहले बालों में तेल या कंडीशनर लगा लें और कैप पहनकर ही स्विमिंग करें। महीने में एक बार हेयर स्पा जरूर करवाएं। कलर डिपॉजिटिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे, ये थोड़े से महंगे जरूर होते है, लेकिन कलर को सालों-साल चलने में मदद करते है। इससे कलर फ्रेश दिखता है।