- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- लिपस्टिक, ब्रश और कॉस्मेटिक नहीं लगेंगे फैले-फैल, रखें ये 5 ऑर्गनाइजर ड्रेसिंग दिखेगा फुल सेट
लिपस्टिक, ब्रश और कॉस्मेटिक नहीं लगेंगे फैले-फैल, रखें ये 5 ऑर्गनाइजर ड्रेसिंग दिखेगा फुल सेट
Cosmetic Organizer: ड्रेसिंग टेबल को क्लटर-फ्री और स्टाइलिश बनाना है? जानें 5 आसान कॉस्मेटिक ऑर्गनाइजर टिप्स-मल्टी-लेयर बॉक्स, ब्रश होल्डर, रोटेटिंग स्टैंड और लिपस्टिक ट्रे से रखें मेकअप सलीके से और पाएं फुल सेट लुक।

ड्रेसिंग टेबल पर बिखरे हुए लिपस्टिक, ब्रश, काजल और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स न सिर्फ जगह घेरते हैं बल्कि पूरा लुक भी खराब कर देते हैं। कई बार जल्दबाजी में हमें जरूरी चीजें मिलती भी नहीं। अगर आप चाहती हैं कि आपकी ड्रेसिंग टेबल क्लटर-फ्री, साफ और इंस्टाग्राम जैसी सजी हुई दिखे, तो सही कॉस्मेटिक ऑर्गनाइज़र चुनना बेहद जरूरी है। यहां जानिए 5 आसान तरीके, जिनसे आपका ड्रेसिंग एरिया दिखेगा फुल सेट और प्रोफेशनल।

मिनिमल डेकोर + रोजाना क्लीनिंग
ऑर्गनाइजर रखने के साथ रोज 5 मिनट सफाई भी जरूरी है। एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स हटाएं और सिर्फ जरूरी चीजें रखें। ड्रेसिंग पर एक छोटा पौधा या परफ्यूम ट्रे रखें-लुक और भी एलीगेंट लगेगा।
मल्टी-लेयर मेकअप ऑर्गनाइजर बॉक्स
एक्रिलिक मल्टी-लेयर ऑर्गनाइज़र सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें अलग-अलग ड्रॉअर होते हैं, जहां आप लिपस्टिक, फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट और छोटे एक्सेसरीज अलग-अलग रख सकती हैं। इससे सब कुछ एक ही जगह सलीके से दिखता है और ढूंढना आसान हो जाता है।
ब्रश होल्डर और कप स्टैंड
मेकअप ब्रश को खुले में रखने से धूल जमा होती है। ग्लास या सिरेमिक ब्रश होल्डर में उन्हें सीधा रखें। चाहें तो अंदर मोती या कॉफी बीन्स डाल सकती हैं, जिससे ब्रश खड़े रहें और दिखने में भी सुंदर लगें।
रोटेटिंग (360°) कॉस्मेटिक स्टैंड
अगर आपकी ड्रेसिंग पर ज्यादा स्किनकेयर और बॉटल्स हैं, तो रोटेटिंग ऑर्गनाइजर बेहतरीन रहेगा। यह कम जगह में ज्यादा सामान सेट करता है और घुमाकर आसानी से प्रोडक्ट निकाल सकते हैं।
लिपस्टिक ट्रे और डिवाइडर
लिपस्टिक अक्सर इधर-उधर लुढ़क जाती हैं। खास लिपस्टिक ट्रे या ड्रॉअर डिवाइडर का इस्तेमाल करें। इससे आपके शेड्स साफ दिखाई देंगे और कलेक्शन भी व्यवस्थित लगेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.