Simple Hand Casting Tips: 90 साल की कोकिलाबेन ने जन्मदिन पर Creative Hand Casting Idea से यादों को खास बना दिया। जानिए घर पर Hand Casting करने का आसान और सुरक्षित तरीका, जो परिवार की भावनाओं को हमेशा संजोकर रखे।

कोकिलाबेन अंबानी ने 90वें जन्मदिन के खास मौके पर हैंड कास्टिंग (Hand Casting) कराई। फ्रेम में हाथ पैरों के निशान लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं और लोगों का दिल जीत रहे हैं। हैंड कास्टिंग एक आर्ट है, जिसमें हाथों की 3D रेप्लिका या सांचा बनाया जाता है। यह परिवार के सदस्यों के लिए एक यादगार उपहार के रूप में काम करता है। हैंड कास्टिंग प्रोसेस के दौरान एलगिनेट (Alginate) और प्लास्टर का इस्तेमाल किया जाता है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के हाथ पैरों की बनावट आप जीवनभर के लिए कैप्चर कर सकते हैं। हैंड कास्टिंग की प्रक्रिया के लिए किसी एक्सपर्ट को बुलाने की जरूरत नहीं। घर में यह काम आसानी से हैंड कास्टिंग किट की मदद से किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर हैंड कास्टिंग घर में कैसे की जाए।

View post on Instagram

हजार रु से कम में खरीदें हैंड कास्टिंग किट

DIY हैंड कास्टिंग प्रोसेस के दौरान आपको ऑनलाइन किट खरीदनी होगी। यह आपको हजार से ₹2000 के अंदर मिल जाएगी। आप 2 फूट 2 हैंड कास्टिंग किट खरीदें। अमेजन में यह किट आपको 700 तक आसानी से मिल जाएगी। इसे खरीदने के बाद स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस से आप घर के छोटे या बुजुर्गों के हाथ-पैरों की बनावट को कैप्चर कर सकते हैं।

और पढ़ें: Nail Ring Designs: छोटे नाखून को दें एस्थेटिक लुक, ट्राई करें ये 6 नेल रिंग्स डिजाइंस

DIY हैंड कास्टिंग प्रोसेस

  • हैंड कास्टिंग प्रोसेस के दौरान आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी। इसके लिए सबसे पहले एक गहरा बर्तन लें और उसमें खरीदा गया पाउडर डालें।
  • अब उसमें दिए गए निर्देश के अनुसार ठंडा पानी मिलाकर बिना गांठ वाला एक घोल तैयार करें। इस बात का बेहद ध्यान रखें की घोल ज्यादा ना तो गाढ़ा हो और ना पतला।
  •  इसके बाद जिस भी व्यक्ति का हाथ कास्ट करना है, उसे आराम से मिश्रण में धीरे-धीरे डालें। कम से कम 2 से 3 मिनट तक इस तरह रखना है, जब तक की मिश्रण पूरी तरीके से सेट ना हो जाए। इसके बाद हाथ को हल्के से बाहर निकलना है। इस तरह से आसानी से हाथ का शेप मोड बन जाएगा।
  • अगले स्टेप में आपको प्लास्टर ऑफ पेरिस को पानी में मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाना है और फिर उसी मोड में धीरे-धीरे डालकर कम से कम 20 से 30 मिनट देना है। 
  • प्लास्टर ऑफ पेरिस कुछ समय में सेट हो जाएगा। जब पूरी तरीके से प्लास्टर ऑफ पेरिस सूख जाए, तो मोड को बाहर से तोड़ दें। लास्ट में कास्ट को हल्के हाथ से साफ करें और पेट या वार्निश से उसको फाइनल फिनिश दे सकते हैं।

और पढ़ें: Pearl Hair Pin: ₹100 में खरीदें मोतियों वाली हेयर क्लिप, स्टाइल के साथ क्यूट लुक