Box Bed Cleaning Tips: क्या आपका बॉक्स बेड सालों से साफ नहीं हुआ? जानें 30 मिनट में दीवान साफ करने के आसान हैक्स, जो धूल, बदबू, सीलन और कीड़ों से छुटकारा दिलाकर स्टोरेज को बनाएंगे पूरी तरह फ्रेश और ऑर्गनाइज्ड। 

How To Clean Box Bed: क्या आपके घर में भी बॉक्स वाले बेड है, जिन्हें हम दीवान कहते हैं। इसके अंदर ढेर सारा सामान सालों साल पड़ा रहता है। लेकिन जब इसकी सफाई की बात आती है तो समझ नहीं आता कि शुरू कहां से करें और खत्म कहां से करें, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप केवल आधे घंटे में अपने बॉक्स बेड की सफाई करके इसे सिस्टमैटिक कर सकते हैं और इसमें से धूल मिट्टी, जाले, बदबू, सीलन और बिखरे कपड़ों को समेट के ठीक तरीके से रख सकते हैं।

बॉक्स बेड क्लीन करने का तरीका

बॉक्स बेड क्लीन करने के लिए सबसे पहले आप सारे सामान को बाहर निकालें। उन चीजों को हटा दें जिनकी जरूरत नहीं है। बाकी बचे सामान को झड़ा कर या धोकर साफ कर लें। इन्हें थोड़ी धूप भी दिखाएं।

और पढ़ें- Wardrobe Designs For Bedroom: छोटे बेडरूम को बनाएं क्लटर-फ्री, 10+स्मार्ट वार्डरोब डिजाइंस

सूखे कपड़े से धूल हटाएं

दीवान या बॉक्स बेड के सारे कपड़े हटाने के बाद सबसे पहले आप माइक्रो फाइबर या फिर एक साफ कपड़े से अंदर जमी सारी धूल अच्छे से साफ कर सकते हैं। आप चाहे तो इसके लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे धूल और मकड़ी के जाले आसानी से हट जाते हैं।

क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाएं

बॉक्स बेड को साफ करने के लिए आप एक बोतल में पानी और थोड़ा सा व्हाइट विनेगर डालकर एक घोल तैयार करें। इसके बाद इसे स्प्रे बोतल में डालकर अपने बॉक्स बेड के चारों तरफ डालकर साफ कर लें। सिरका फंगस को खत्म करता है और बदबू को दूर करने में भी मदद करता है।

बॉक्स बेड को धूप दिखाएं

बॉक्स बेड में सफाई के बाद तुरंत कपड़े भरने की जगह आप 2 से 3 घंटे के लिए इसे खुला छोड़ दें। जिस कमरे में बेड है उस कमरे की खिड़कियां खोल दें, ताकि ताजी हवा और धूप अंदर आए। इससे बेड की नमी खत्म हो जाएगी और लकड़ी में दीमक भी नहीं लगेगी।

बेड में नीम और कपूर रखें

बॉक्स बेड में कपड़े रखने से पहले आप बदबू और कीड़ों से बचने के लिए नीम के सूखे पत्ते और कपूर नीचे बेस में रख सकते हैं। इससे न कपड़ों में कीड़े लगते हैं ना ही सीलन या नमी की बदबू रहती है। आप सीलन रोकने के लिए और नमी से बचने के लिए सिलिका जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

कैसे स्टोर करें कपड़े

अब बॉक्स बेड की क्लीनिंग के बाद कपड़ों को स्टोर करने के लिए सबसे पहले नीचे प्लास्टिक शीट या पुराने न्यूजपेपर बिछाएं। ऐसा करने से लकड़ी भी सुरक्षित रहती है और कपड़े या स्टोरेज के सामान भी सेफ रहते हैं।

स्टोरेज बैग का करें इस्तेमाल

अगर आपको दीवान में ढेर सारा सामान स्टोर करना है, तो आप इसके लिए स्टोरेज बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप प्लास्टिक या फैब्रिक स्टोरेज बैग लें। आजकल वैक्यूम वाले स्टोरेज बैग भी आते हैं, जिसमें आप ज्यादा से ज्यादा सामान स्टोर करके इसे वैक्यूम से सील कर सकते हैं। यह कम जगह लेता है और ढेर सारा सामान स्टोर करता है।

कितने समय बाद करें बॉक्स बेड की सफाई

बेड बॉक्स को कम से कम 1 से 2 महीने में साफ करने की जरूरत रहती है, ताकि धूल और गंदगी जमा न हो। आप हर 5 6 महीने में सारे कपड़े निकाल कर डीप क्लीनिंग भी करें।