Homemade Diamond Facial Mask: पार्लर जाए बिना घर पर पाएं डायमंड फेशियल जैसा ग्लो। अलसी, बादाम, एलोवेरा और बेसन से बनाएं आसान होममेड फेस मास्क। जानें इसके फायदे, बनाने का तरीका और जरूरी सावधानियां।
अगर आपको किसी पार्टी में जाना है और फेस में इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो पार्लर जाकर डायमंड फेशियल कराने की जरूरत नहीं। आप इसके बजाय सस्ता तरीका चुन सकते हैं। घर में ही डायमंड जैसी चमक वाला फेस मास्क बनाएं। इसे बनाना बेहद आसान होता है और कुछ घरेलू इनग्रीडिएंट की मदद से जल्दी रेडी भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि बिना पार्लर जाए घर पर ही कैसे डायमंड फेस मास्क बनाया जा सकता है?
होममेड डायमंड फेशियल के लिए सामग्री
- 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज
- 4 भीगे हुए बादाम
- 2 बड़े चम्मच ताज़ा एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच बेसन
घर पर डायमंड फेशियल जैसा ग्लो कैसे लाएं?
डायमंड फेशियल जैसा ग्लो चाहिए तो अलसी के बीज और बादाम को रात भर भिगोकर रखें। अब अलसी के बीज, बादाम, एलोवेरा और बेसन को दी गई मात्रा के अनुसार मिक्स कर लें। सभी चीजो को मिलाकर एक मुलायम, क्रीमी पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब सादे पानी से से पेस्ट को क्लीन कर दें। ऐसा करने से आपका चेहरे कुछ ही मिनटों में चमक उठेगा।
होममेड डायमंड फेसमास्क के फायदे
- त्वचा को तुरंत निखार देता है
- बेजान और थकी हुई त्वचा को चमकदार बनाता है
- त्वचा के रंग को एक जैसा करता है
- त्वचा को मुलायम और चिकना बनाता है।
और पढ़ें: सिंपल कुर्ती को बनाएं ग्लैमरस, रक्षाबंधन पर सिलवाएं 7 स्टाइलिश बैक डिजाइन
होममेड फेसमास्क के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अलसी का पेस्ट चेहरे पर लगाने से क्या फायदा पहुंचता है?
अलसी का जेल या पेस्ट त्वचा में नमी बनाए रखता है और साथ ही ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाए रखता है।
बादाम पेस्ट लगाने से क्या फायदा होता है?
बादाम में विटामिन E, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट के भरपूर गुण होते हैं। इससे त्वचा को पोषण और नमी मिलती है। बादाम पेस्ट लगाने से त्वचा अधिक सॉफ्ट और चमकदार दिखती है।
बेसन स्किन को क्या फायदा पहुंचाता है?
बेसन त्वचा पर जमी धूल, गंदगी और अतिरिक्त तेल को निकाल देता है और स्किन ग्लो करने लगती है।
और पढ़ें: सिर्फ घड़ी नहीं, फैशन स्टेटमेंट हैं ये वॉच ब्रेसलेट, चुनें पसंद की पीस
