DIY pearl sandals: पुरानी सफेद हील सैंडल को दें महंगी पर्ल सैंडल जैसा लुक। सिर्फ फेवीक्विक और अलग-अलग साइज के हाफ कट पर्ल से घर पर बनाएं स्टाइलिश DIY सैंडल।

अगर आपके पास भी पुरानी जिमी चू हील सैंडिल पड़ी है, तो आप उसका इस्तेमाल करके महंगी दिखने वाली सैंडल भी बना सकते हैं। ऐसी सैंडल दिखने में हजारों या लाखों तक महंगी दिखेगी। आपको इसके लिए बहुत खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। सोशल मीडिया में ऐसा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहं महिला अपनी सफेद सैंडिल का इस्तेमाल चमकदार पर्ल सैंडिल बनाने में करती है। जानिए इसे किस तरीके से बना सकते हैं।

DIY पर्ल हील सैंडिल बनाने के लिए क्या चीजें चाहिए?

  • पुरानी सफेद जिमी चू स्टाइल सफेद या क्रीम सैंडिल
  • फेवीक्विक ट्यूब (जरूरत के अनुसार)
  • हाफ कट पर्ल के छोटे बड़े और मीडियम साइज

फूल नहीं पत्तियों की डिजाइन से सजाएं खूबसूरत पांव, चुनें 6 लीफ बिछिया

View post on Instagram

DIY पर्ल हील बनाने का तरीका

  • अगर आप घर में ही पुरानी सैंडल को मोतियों से सजाना चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे पहले सैंडल को अच्छी तरीके से सूखे कपड़े से साफ कर दें। अगर उसमें गंदगी लगी है, तो आप उसमें थोड़ा सा पानी लगाकर साफ कर सकती हैं।
  • बड़ी और छोटे साइज की मोतियों को अलग-अलग करके रख लें। ऐसा करने से मोतियों को चिपकाने के दौरान दिक्कत नहीं होगी।
  • सबसे पहले बड़ी मोतियों को सैंडल के आकार के अनुसार सेंटर पॉइंट में लाइन बनाते हुए लगाते जाएं। इसमें हील पार्ट को भी शामिल करें। जब बड़ी मोतियां लग जाएं, तो उसके बाद मिडिल साइज की मोतियों को पैरेलल लगाएं।
  • सबसे छोटी मोतियों को सैंडल के बचे हुए सभी स्थान में लगा दें ताकि कोई भी स्थान खाली न दिखें। ऐसा करने से आपकी जिमी चू सैंडल भरी-भरी लगेगी और मोतियों की चमक पूरी सैंडल में फैल जाएगी।
  • अब सैंडिल को किसी ऐसे स्थान में रख दें जहां वो आसानी से सूख जाएं और पानी हो। 1 दिन बाद ही सिंपल जिमी चू सैंडिल फैंसी पर्ल सैंडिल में चेंज हो जाएगी।

और पढ़ें: 15 अगस्त पर नई ड्रेस क्यों खरीदना? तिरंगा दुपट्टा से क्रिएट करें ट्रेंडी साड़ी लुक्स