Kitchen Cleaning Wipes DIY: यदि आपको किचन की रोज की चिपचिपाहट को साफ करना पहाड़ जैसा काम लगता है, तो आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा DIY किचन क्लीनिंग वाइप्स बनाने का तरीका जिसकी मदद से आप किचन के चिपचिप एरिया की सफाई चुटकियों कर सकते हैं। महिलाएं जरूर ट्राई करें ये DIY किचन क्लिनिंग वाइप्स। 

DIY Kitchen Cleaning Wipes: किचन में तेल-मसालों की जमी चिपचिप, ऑयल को हटाना आसान काम नहीं, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं, एक ऐसे DIY किचन क्लीनिंग वाइप्स के बारे में जिसे आप अपने घर पर आसानी बना सकती हैं और किसी भी ग्रिसी, चिपचिप एरिया की सफाई का घंटों का काम चुटकियों में कर सकती हैं। यानी इस मैजिकल वाइप्स की मदद से आपको किचन में जमी तेल की परतों की सफाई टफ नहीं लगेगी और आपका किचन हर दिन चमकेगा। DIY किचन क्लीनिंग वाइप्स बनाने का तरीका बेहद आसान है और इसके लिए जरूरी सामान आपको अपने घर में ही मिल जाएंगे, मार्केट से कुछ भी अलग से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानिए DIY किचन क्लीनिंग वाइप्स बनाने का आसान तरीका।

DIY किचन क्लीनिंग वाइप्स बनाने का तरीका (How to Make DIY Kitchen Cleaning Wipes)

DIY किचन क्लीनिंग वाइप्स बनाने के लिए सबसे पहले आपके घर में पड़े पुराने कपड़े के छोटे-बड़े अलग-अलग तरह के टुकड़े काट लें, जैसा कि आपको अपने किचन की सफाई के लिए जरूरत पड़ती है। अब एक जार या डब्बा लें और इसके अंदर बनाएं मैजिकल क्लीनिंग सॉल्यूशन। क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाने के लिए जार में करीब डेढ़ कप पानी डालें, अब आधा कप वेनिगर डालें, बिल्कुल थोड़ा सा ग्लिसरीन ताकि सफाई के दौरान आपके हाथ रफ न हों, सॉफ्ट बने रहें। अब इसमें कुछ बुंदें अपने डिश वॉशिंग लिक्विड की डालें और फिर इसमें पूरा एक नींबू का रस निचोड़ कर डाल दें। अब जो क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाया है इसके अंदर छोटे-बड़े जितने भी कपड़े के टुकड़े आपने काटे हैं उसे डाल दीजिए। क्लीनिंग सॉल्यूशन इतना होना चाहिए कि आपने जितने भी कपड़े डालें हैं, वो सॉल्यूशन से पूरी तरह से भीग जाएं, उनमें से पानी चुना नहीं चाहिए, वे डैंप अच्छे से होने चाहिए। अब आपका किचन क्लीनिंग वाइप्स बनकर तैयार है, इसे आप अपने किचन या घर के ग्रिसी या चिकनाहट वाले एरिया को सफाई आसानी से कर सकती हैं।

DIY किचन क्लीनिंग वाइप्स से कौन-कौन सी चीजें साफ कर सकते हैं?

DIY किचन क्लीनिंग वाइप्स को आप जहां चाहें सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। खास कर किसी भी ग्रीसी एरिया में खास कर गैस स्टोव के ऊपर जहां चिमनी लगी होती है, गैस के आसापास का एरिया जहां तेल-मसालों के छींटे पड़ते हैं, आर बहुत जल्दी चिकनाहट पकड़ लेते हैं और उसे साफ करने में बहुत दिक्कत आती है, लेकिन इस DIY किचन क्लीनिंग वाइप्स से आप हर दिन आसानी से इन्हें साफ कर सकती हैं। इसके अलावा ऑयल कैन्स, घी के डिब्बे, किचन अप्लाइंसेस जैसी हर चीज को आप इसकी मदद से बहुत ही आसानी से साफ कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि जब ये DIY किचन क्लीनिंग वाइप्स खत्म हो जाएं, तो इसे साफ करने की जरूरत नहीं, इसे फेकें और नया क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाएं, कपड़ों के टुकड़े कांटें और तुरंत दूसरा DIY किचन क्लीनिंग वाइप्स बना कर इस्तेमाल करें। नीचे देखें वीडियो-