DIY pink lip gloss: घर पर हल्का पिंक लिप ग्लॉस बनाना बेहद आसान है। गुलाब, स्ट्रॉबेरी, चुकंदर और वैसलीन की मदद से बनाएं नेचुरल लिप ग्लॉस, जो होंठों को शाइनी, सॉफ्ट और खूबसूरत बनाए।

क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें ब्रांडेड लिप लॉस लगाने की बिल्कुल भी आदत नहीं है और घर पर ही नेचुरल तरीके से होंठों को हेल्दी और शाइनी बनाना चाहती हैं। अगर आप घर में ही लिप लॉस बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए कुछ सिंपल टिप्स अपना सकती हैं, जिससे न सिर्फ आपके होंठ हल्के गुलाबी दिखेंगे बल्कि हाइड्रेशन के साथ उन्हें जरूरी न्यूट्रिशन भी मिल जाएगा। आइए जानते हैं घर पर कैसे आसानी से लिप ग्लॉस बनाया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 गुलाब की पंखुड़ियां से बनाएं लिप ग्लॉस

 रोज पैटल से लिप ग्लॉस बनाने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। 4 से 5 ताजा गुलाब की पंखुड़ियां लें। अब इन्हें एक चम्मच गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगा दें। जैसे ही आप इन्हें पानी में डालेंगी, तो ये नरम पड़ जाएंगी और इनका आसानी से पेस्ट भी बन जाएगा। अब इस पेस्ट में एक चम्मच वैसलीन, कुछ बंदे बादाम के तेल की मिला लें। इससे सॉफ्ट बेबी पिंक कलर आपके होंठों को मिलेगा। एक कांच की बोतल में यह लिप ग्लॉस भर कर रख लें और 15 से 20 दिन तक आराम से इस्तेमाल करें।

 स्ट्रॉबेरी लिप ग्लॉस

स्ट्रॉबेरी जिस तरह से खाने में टेस्टी लगती है, उसी तरीके से स्ट्रॉबेरी के महक वाला लिप ग्लॉस भी तरोताजा महसूस कराता है। एक छोटे स्ट्रॉबेरी को मैश करें। उसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच वैसलीन मिलाएं। स्ट्रॉबेरी का नेचुरल पिंक टोन और हल्की खुशबू आपके होठों को चमकाने का काम करेगी।

और पढ़ें: Glitter Lipstick: ग्लिटरी लिपस्टिक के 5 रंग, जो आपको पार्टी में देंगी डीवा लुक

चुकंदर के पाउडर से बनाएं लिप ग्लॉस 

हल्का पिंक या रोज शेड लिप को देना है, तो आप थोड़ा सा चुकंदर पाउडर, एक छोटा चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच वैसलीन मिलाकर ग्लास स्मूथ और मॉइश्चराइजिंग लिप ग्लास बना सकती हैं। ऐसे केमिकल फ्री टिंट आपके होंठों को मिलेगा और साथ ही एलोवेरा जैल मिलाने से कूल और शाइनिंग इफेक्ट मिलेगा। आप चाहे तो इस लिप ग्लॉस में एक से दो बूंद विटामिन E तेल डाल सकती हैं। इससे लिप्स और भी सॉफ्ट होंगे। 

हिबिस्कस पाउडर ग्लॉस

चुटकीभर गुड़हल पाउडर में 1 चम्मच शीया बटर या वैसलीन में मिलाएं। यह हल्का रोज पिंक शेड लिप ग्लॉस आपके होंठों को ड्राय नहीं होने देगा और साथ ही चमक भी देगा।

और पढ़ें: इस वट सावित्री पूजा बनें सबसे खास, ट्राई करें ये एलिगेंट हेयरस्टाइल