DIY Mobile Charms: क्या मोबाइल चार्म्स घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं? मोबाइल चार्म बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है? सबसे ट्रेंडी मोबाइल हैंगिंग चार्म डिजाइन कौन-सी हैं? जानें-
Phone Hanging Charms: आजकल ज्यादातर GenZ लड़कियों को सिंपल मोबाइल पसंद नहीं आते। वे अपने फोन को रंग-बिरंगे कवर, स्टिकर्स और क्यूट मोबाइल चार्म्स से सजाना पसंद करती हैं। अगर आप भी अपने फोन को यूनिक और पर्सनलाइज्ड लुक देना चाहती हैं, तो घर पर कम खर्च में मोबाइल हैंगिंग चार्म्स बना सकती हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान है और ये आपके फोन को स्टाइलिश लुक देते हैं।

हैंगिंग चार्म्स बनाने के लिए जरूरी सामान
रंग बिरंगे बीड्स (मोती)
नायलॉन धागा या फिशिंग वायर
जंप रिंग या की रिंग
छोटे चार्म्स (हार्ट, स्टार, स्माइली, बटरफ्लाई)
कैंची
प्लायर
कैसे बनाएं मोबाइल हैंगिंग चार्म?
- मोबाइल हैंगिंग चार्म बनाने के लिए सबसे पहले 15–20 इंच लंबा नायलॉन धागा लें, ताकि उसमें आसानी से बीड्स पिरोए जा सकें।
- अब अपनी पसंद के रंग और पैटर्न के अनुसार बीड्स धागे में डालें। चाहें तो बीच में लेटर बीड्स जोड़कर अपना नाम भी लिख सकती हैं।
- इसके बाद धागे के बीच या आखिर में हार्ट, स्टार, बटरफ्लाई या अन्य डेकोरेटिव चार्म लगाएं।
- सभी बीड्स लगाने के बाद धागे के दोनों सिरों को मजबूत डबल नॉट से बांध दें। अब तैयार चार्म को मोबाइल कवर के चार्जिंग पोर्ट या स्ट्रैप होल में फिक्स कर दें।
- यह DIY मोबाइल चार्म लगभग ₹10 से ₹20 के खर्च में तैयार हो जाता है और आपके फोन को बेहद क्यूट व स्टाइलिश लुक देता है।

और पढे़ं- IPhone हो या Android, ये मोबाइल कवर देंगे स्टाइलिश लुक
फ्लोरल डिजाइन हैंगिंग चार्म
लड़कियों के फोन में फ्लोरल डिजाइन वाले चार्म्स बेहद क्लासी लगते हैं। इनमें रंग-बिरंगे बीड्स के साथ नीचे एक खूबसूरत सन फ्लावर चार्म लगाया जाता है। आप अपनी पसंद के रंगों का कॉम्बिनेशन चुनकर इसे और भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

बो डिजाइन हैंगिंग चार्म
आईफोन और एंड्रॉयड दोनों फोन में बो डिजाइन चार्म्स बहुत एस्थेटिक लगते हैं। इसमें व्हाइट नायलॉन धागे में सफेद राउंड पर्ल्स लगाए जाते हैं और बीच में पिंक या किसी अन्य रंग का छोटा बो चार्म लगाया जाता है। यह डिजाइन बेहद क्यूट और ट्रेंडी दिखाई देती है।

इविल आई मोबाइल चार्म
अगर आप स्टाइल के साथ-साथ नजर से बचाव का साइन भी अपने फोन में जोड़ना चाहती हैं, तो इविल आई चार्म चुन सकती हैं। इसमें इविल आई बीड या कॉइन डिजाइन का चार्म लगाया जाता है। इसके साथ ब्लैक या ब्लू धागे का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आसानी से मोबाइल कवर के स्ट्रैप होल या चार्जिंग पोर्ट में लगाया जा सकता है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. मोबाइल चार्म बनाने में कितना खर्च आता है?
आमतौर पर ₹10 से ₹50 के बीच में एक सुंदर DIY मोबाइल चार्म तैयार किया जा सकता है।
2. मोबाइल चार्म बनाने के लिए कौन-सा धागा सबसे अच्छा है?
नायलॉन धागा या फिशिंग वायर सबसे मजबूत और टिकाऊ माना जाता है।
3. सबसे ट्रेंडिंग मोबाइल चार्म कौन-सा है?
फ्लोरल चार्म, बो-डिजाइन चार्म और इविल आई मोबाइल चार्म सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
