Doli Baraat Mehndi Designs for Wedding: ब्राइड्स के लिए डोली बारात मेहंदी डिजाइन इस शादी सीजन में ट्रेंड में हैं। दूल्हा-दुल्हन की झलक और पारंपरिक लुक के साथ ऐसी मेहंदी डिजाइन हाथों को भरे-भरे और खूबसूरत बनाती हैं।

Mehndi Design for Bride: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। लहंगे से लेकर ज्वेलरी और तक में नई दुल्हने वैराइटी ढूढ़ रही हैं। ऐसे में मेहंदी डिजाइन कैसे पीछे रह सकती है। ब्राइड्स के मन में ख्याल आ रहा है कि आखिर कौन सी मेहंदी डिजाइन हाथों को सुंदर दिखाएगी। तो आपको बताते चलें कि पारंपरिक मेहंदी डिजाइन अगर चुनना चाहते हैं, तो आप डोली मेहंदी डिजाइन के खूबसूरत लुक अपनी शादी के लिए चुन सकती हैं। ऐसी मेहंदी डिजाइन में दूल्हा दुल्हन के चित्र के साथ ही डोली या पालकी, मायके से ससुराल जाते समय की यात्रा को मेहंदी में दिखाया जाता है। वहीं कुछ मेहंदी में दूल्हा-दुल्हन फेरे लेते दिखते हैं।आइए जानते हैं ऐसी ही मेहंदी डिजाइन के कुछ खास लुक के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डोली, बारात, वरमाला मेहंदी डिजाइन

View post on Instagram

डोली, बारात, वरमाला, अग्निफेरा मेहंदी डिजाइन दिखने में काफी खूबसूरत लग रही है। यह आधे हाथों में आसानी से लग जाएगी और हाथ भरे भरे दिखेंगे। इसमें हाथी डिजाइन के साथ ही वर को हाथी के ऊपर बैठा दिखाया गया है। वहीं एक हाथ में दूल्हा दुल्हन फेरे लेते हुए दिख रहे हैं, तो दूसरे हाथ में दुल्हन दूल्हे के वरमाला डाल रही है। कलश, फूलों से साजी मेहंदी दिखने में काफी खूबसूरत लग रही है। आप भी ऐसा मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं।

सिंपल डोली बारात मेहंदी डिजाइन

View post on Instagram

अगर पूरे हाथ में मेहंदी नहीं सजानी है, तो आप सिर्फ डोली बारात का चित्र फ्रंट हैंड में बनवा सकती हैं। अगर इसमें थोड़ा और डिजाइन चाहिए, तो आप आर्टिस्ट से कहकर फ्लोरल डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। इस मेहंदी को लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और हाथ भारे-भरे दिखते हैं।

और पढ़ें: फ्लावर नहीं एस्थेटिक लुक चाहिए, तो मेहंदी में पहनें 5 ट्रेंडी कोंच सेल जूलरी

हैवी ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

View post on Instagram

अगर आप हाथों में भर भर के मेहंदी लगवाना पसंद करते हैं, तो हैवी ब्राइडल मेहंदी हाथों में लगवा सकती हैं। ऐसी मेहंदी में घोड़े से लगाकर दुल्हन, दूल्हा, घोड़े आदि के डिजाइन बनाए जाते हैं और इन्हें फिल किया जाता है, जिसके कारण यह काफी हैवी दिखाई देते हैं। इसमें आसानी से आधे हाथ भर कर मेहंदी लगाई जाती है।

और पढ़ें: Braid Hairstyle: चोटी का लौट आया जमाना, कॉपी करें सेलेब के 5 ब्रेड हेयरस्टाइल