- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Dopamine Home Decor: घर को बनाएं हैप्पी स्पेस, अपनाएं ये 7 डोपामाइन डेकोर आइडिया
Dopamine Home Decor: घर को बनाएं हैप्पी स्पेस, अपनाएं ये 7 डोपामाइन डेकोर आइडिया
Dopamine Home Decor Idea: आजकल “डोपामाइन डेकोर” काफी ट्रेंड में है। इसका मतलब है ऐसा डेकोर जो आपके मूड को खुश कर दे, एनर्जी बढ़ाए और घर में पॉजिटिव वाइब लाए। अगर आप भी अपने घर को हैप्पी प्लेस बनाना चाहते हैं, तो ये 7 आइडिया जरूर ट्राई करें।

आज के दौर में हर इंसान टेंशन के साथ जी रहा है। वो एक उदास जिंदगी में कुछ पल खुशी के साथ गुजारने की ख्वाहिश रखता है और इसमें डेकोरेशन का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। इसी वजह से “डोपामाइन डेकोर” का ट्रेंड बहुत ही ज्यादा बढ़ रहा है। बोल्ड पेंट, अट्रैक्टिव पैटर्न वाले इंटीरियर डिजाइन की तरफ लोग रुख कर रहे हैं, क्योंकि इसे देखते ही डोपामाइन हार्मोंस बढ़ता है और खुशी का एहसास होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं, कैसे आप भी खुशी बढ़ाने के लिए अपने घर में चमकदार, अनोखी चीजे जोड़ सकते हैं।
ब्राइट कलर का इस्तेमाल करें
सटल कलर की जगह ब्राइट कलर का इस्तेमाल डोपामाइन हार्मोंस को बढ़ाता है। आप अपने घर में येलो, पिंक, ऑरेंज या ब्लू रंग के चीजों को शामिल करें। ये रंग आपके मूड को तुरंत लिफ्ट करते हैं और स्पेस को एनर्जेटिक बनाते हैं। आप ब्राइट कलर का कबर्ड बनाए, या फिर कुशन का कवर ब्राइट रखें।
वॉल आर्ट और पर्सनल फोटो लगाएं
वॉल आर्ट या फिर पर्सनल फोटो से दीवार जरूर सजाएं। ब्राइट कलर वाले फोटा या मोटिवेशनल आर्ट दीवार पर लगाते हैं, तो वो आपका ध्यान अपनी तरफ खींचता है और डोपामाइन हार्मोंस निकलाता है। जिसे देखकर आपको खुशी होती है और इमोशनल कनेक्शन बढ़ता है। इसके साथ ही पॉजिटिव फीलिंग भी आती है।
डोपामाइन प्लांट डेकोर
आप अपने इंडोर में प्लांट जरूर लगाएं। ये ना सिर्फ रूम को ग्रीन टच देते हैं, बल्कि मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालते हैं। छोटे-छोटे प्लांट्स से भी बड़ा बदलाव आता है।
कलरफुल कारपेट और कुश का इस्तेमाल
आप ब्राइट कलर में कारपेट और कुश का इस्तेमाल करके भी घर को एक खूबसूरत रूप दे सकते हैं। कलरफुल रग यानी कारपेट आपके लिविंग रूम की तस्वीर बदल देने की खूबी रखती है। उसी तरह सिंपल सोफे का लुक रंगी कुशन बदल देती है।
कलरफुल किचन
किचन एक ऐसी जगह होती है, जहां पर आप जो भी बनाएंगे उसका कनेक्शन आपके मन से जुड़ा होता है। इसलिए डोपामाइन हार्मोंस को बढ़ाने के लिए अपने किचन को कलरफुल लुक दे सकते हैं। आप अपने किचन कैबिनेट में ब्राइट कलर जोड़ सकते हैं, या फिर फ्रिंज कलरफुल ले सकते हैं। किचन में रखी एक दो ब्राइट कलर आपके पूरे रसोई का लुक बदल देता है।
सेंटेड कैंडल और लाइटिंग से बनाएं माहौल
सॉफ्ट लाइटिंग, फेयरी लाइट्स और खुशबूदार कैंडल्स आपके घर को कोजी और रिलैक्सिंग बनाते हैं। ये स्ट्रेस कम करने में भी मदद करते हैं।
Gold Bangle Cleaning Hack: बारीक वर्क गोल्ड कंगन में जम गई गंदगी, इस 4 विधि से लौट आएगी नई चमक
क्यूट और यूनिक डेकोर पीस रखें
छोटे-छोटे क्यूट शोपीस, फंकी आइटम्स या DIY डेकोर आपके घर में पर्सनैलिटी जोड़ते हैं और हर बार देखने पर स्माइल ला देते हैं।
और पढ़ें: Anit Skid Bathroom Tiles: बाथरूम के लिए 10+टाइल्स डिजाइंस, नहीं होगी फिसलन और स्टाइल में होगा No.1