MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Easter Gift Ideas:ईस्टर पर दोस्तों और करीबियों को दें ये 10 गिफ्ट्स, रिश्ता होगा और गहरा

Easter Gift Ideas:ईस्टर पर दोस्तों और करीबियों को दें ये 10 गिफ्ट्स, रिश्ता होगा और गहरा

लाइफस्टाइल डेस्क. ईस्टर संडे (Easter 2023) के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। गुड फ्राइडे के बाद अब लोग ईस्टर को कैसे मनाना है उसे लेकर प्लानिंग करने लगे हैं।  इस खास मौके पर दोस्तों और करीबियों को गिफ्ट देने और शानदार भोजन करने का रिवाज है। 

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Apr 08 2023, 07:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
Image Credit : Getty

ईस्टर संडे पर लोग एक दूसरे को यूनिक गिफ्ट देते हैं। सबसे ज्यादा खूबसूर बास्केट के अंदर अंडे के आकार का गिफ्ट दिया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं 10 गिफ्ट आइडिया जो अपनों को दे सकते हैं।

211
Image Credit : social media

बनी शेप लैंप

ईस्टर संडे में बनी यानी खरगोश का काफी महत्व है। इससे जुड़ी कई कहानिया हैं। इसलिए इस दिन ईसाई समुदाय के लोग बनी शेप (Easter Bunny) की चीजें देना पसंद करते हैं। आप चाहे तो इस तरह का बनी शेप लैंप अपने दोस्तों और करीबियों को दे सकते हैं।

311
Image Credit : social media

खूबसूरत कैंडल होल्डर

ईस्टर संडे पर कैंडल जलाने का खास महत्व है। इस दिन ईसा मसीह दोबारा जिंदा हुए थे। चर्च और घरों में कैंडल जलाया जाता है। ईसाई समुदाय हर ओकेजन पर कैंडल जलाया जाता है। ऐसे में एक खूबसूरत कैंडल होल्डर भी बतौर गिफ्ट देना एक अच्छा विचार हो सकता है।

411
Image Credit : social media

एग शेप पॉट

ईस्टर के दिन एग (Easter Eggs) यानी अंडे की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। पूरा एन्जॉयमेंट इसी के ईर्द गिर्द रहता है। ऐसे में बतौर गिफ्ट आप कलरफुल एग के आकार का पॉट या बॉक्स दे सकते हैं। टेबल पर इसे रखने से खूबसूरती और बढ़ जाएगी। 

511
Image Credit : social media

गुलदस्ता

ईस्टर संडे पर आर्टिफिशियल गुलदस्ता और वास बतौर गिफ्ट देना एक अच्छा विचार साबित हो सकता है। ऐसे गिफ्ट दूसरे के घरों की रौनक बढ़ा देती है।

611
Image Credit : social media

एग बॉयलर

ईस्टर संडे पर अंडा खाने का काफी महत्व है। ऐसे में आप अपने दोस्तों और करीबियों को एग बॉयलर गिफ्ट में दे सकते हैं। बाजार में यह कम कीमत में मौजदू है। 

711
Image Credit : social media

एग शेप चॉकलेट

ईस्टर पर अंडे के आकार का बना खूबसूरत चॉकलेट बतौर गिफ्ट देने का रिवाज है। ऑनलाइन इसकी काफी सारी वेराइटी मौजूद है। आप अपने करीबियों और दोस्तों को कुछ इस तरह का चॉकलेट गिफ्ट दे सकते हैं।

811
Image Credit : Getty

खूबसूरत बास्केट

ईस्टर संडे पर डेकोरेटेड बास्केट की भी काफी अहमियत है। आप चाहे तो खूबसूरत बास्केट में अंडे डालकर गिफ्ट दे सकते हैं.

911
Image Credit : Getty

बास्केट विथ फ्लावर

डेकोरेटेड बास्केट के साथ खूबसूरत फ्लावर भी बतौर गिफ्ट अपने करीबियों और दोस्तों को देना अच्छा विचार हो सकता है।

1011
Image Credit : Getty

कलरफुल एग और बनी चॉकलेट

ईस्टर संडे पर दिया जाने वाला यह बेस्ट गिफ्ट है। इसके लिए खूबसूरत बास्केट लें और उसमें कलरफुल अंडे और बनी चॉकलेट रखकर गिफ्ट करें। ये सामनेवाले के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल लेकर आएगी।

1111
Image Credit : Getty

एग होल्डर 

टेबल पर जब एग होल्डर में आप एग को सर्व करते हैं तो ये काफी एलिगेंट लगता है। एग होल्डर भी बतौर गिफ्ट देना अच्छा होगा। 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved