Easy Ways to fix Loose Blouse Sleeves: ब्लाउज की ढीली स्लीव्स को बिना टेलर के तुरंत फिट करना चाहती हैं? जानिए 10 रुपये के सिक्के, इलास्टिक, बटन और अन्य आसान ट्रिक्स की मदद से ब्लाउज की आस्तीन को स्टाइलिश और परफेक्ट फिट बनाने के 4 आसान तरीके।

कई बार वजन कम होने, पुराने ब्लाउज या गलत फिटिंग की वजह से स्लीव्स अक्सर लूज हो जाती हैं। अगर आपकी ब्लाउज की स्लीव ढीली है, तो उसे तुरंत सही करना बेहद मुश्किल काम लगता है। आप कुछ आसान ट्रिक की मदद से ब्लाउज की स्लीव्स को ठीक कर सकती हैं। जानिए ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में, जिससे स्लीव्स को फिट करना आसान हो जाता है।

10 के सिक्के से फिट करें स्लीव

View post on Instagram

अगर ब्लाउज के स्लीव्स ढीली पड़ गई हैं, तो उसे आसानी से फिट किया जा सकता है। इसके लिए आपको 10 के सिक्के और रबड़ की जरूरत पड़ेगी। 10 के सिक्के को आस्तीन में अंदर की तरफ डालें और उसके बाद सिक्के को पकड़ कर घुमा दें ताकि फैब्रिक आसानी से घूम जाए। इसके बाद सिक्के में रबर बैंड लगा दें। ऐसा करने से आस्तीन भी छोटी हो जाएगी और डिजाइन भी बेहतरीन क्रिएट होगा। यह ऐसा ट्रिक है, जिससे मात्र 1 से 2 मिनट के अंदर आप आस्तीन को आसानी से फिट कर सकते हैं।

इलास्टिक लगाकर दें पफ या रफल लुक

अगर आपके ब्लाउज की आस्तीन बड़ी है, तो आप उसमें इलास्टिक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इलास्टिक को आस्तीन में लगवाएं और पफ या रफल जैसा लुक क्रिएट करें। ऐसे ब्लाउज खास तौर पर पार्टी और एथनिक लुक के साथ जंचते हैं। आपको इसे करवाने में 10 से 15 मिनट का समय लगेगा।

और पढ़ें: Old Boots Makeover: पुराने बूट में लेस लगाकर बदले जरी स्टाइल में, दिखेंगी बेहद

आस्तीन में लगवाएं बटन

छोटा सा हुक या बटन भी आस्तीन में लगाया जा सकता है, जिससे कि आपकी आस्तीन आसानी से फिट हो जाएगी। ऐसे ना तो ब्लाउज में ज्यादा चेंज करना पड़ेगा और ना ही यह दोबारा ढीला होगा।

और पढ़ें: क्रिएटिव लोगों के लिए बेस्ट हैं ये 5 DIY Friendship Band Ideas, हर कोई करेगा तारीफ