- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Cute Mehndi Designs for Kids: हर दुआ होगी कबूल जब नन्हें हाथों में दिखेगी ईद की रौनक, ये मेहंदी डिजाइन जीत लेंगे दिल
Cute Mehndi Designs for Kids: हर दुआ होगी कबूल जब नन्हें हाथों में दिखेगी ईद की रौनक, ये मेहंदी डिजाइन जीत लेंगे दिल
Eid Mehndi Design for Kids: ये 7 प्यारे और आसान मेहंदी डिजाइन ईद के खास मौके पर बच्चों के हाथों को सजाने के लिए एकदम सही हैं। ये डिजाइन न सिर्फ जल्दी बन जाते हैं, बल्कि ये छोटे-छोटे हाथों की खूबसूरती को भी कई गुना बढ़ा देते हैं।

ईद पर बच्चों के लिए बेस्ट क्यूट मेहंदी डिजाइन
ईद का त्योहार खुशी, प्यार और सजने-संवरने का एक खास मौका होता है। इस खास दिन पर, न सिर्फ बड़े, बल्कि बच्चे भी चाहते हैं कि उनका लुक सबसे अलग दिखे। अगर आप बच्चों के छोटे-छोटे हाथों के लिए प्यारे और आसान मेहंदी डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो ये डिजाइन बच्चों की मासूमियत को और भी बढ़ा देंगे।

फ्लावर डिजाइन मेहंदी
बच्चों के हाथों पर छोटे-छोटे फूलों वाले डिजाइन बहुत प्यारे लगते हैं। यह डिजाइन बनाना बहुत आसान और जल्दी बनने वाला है। छोटे डॉट्स वाले यह फ्लावर पैटर्न मेहंदी डिजाइन बच्चों के हाथों को एक सॉफ्ट और सुंदर लुक देता है- जो ईद के मौके के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन है।
हार्ट शेप मेहंदी डिजाइन
हार्ट शेप डिजाइन मेहंदी डिजाइन शायद बच्चों के लिए क्यूट ऑप्शन में से एक हैं। इन्हें बनाना आसान होता है; आमतौर पर इन्हें छोटे-छोटे हार्ट डिजाइन को आपस में जोड़कर बनाया जाता है। यह डिजाइन बच्चों के हाथों पर की खूबसूरती को और बढ़ा देता है।
स्टार और मून डिजाइन मेहंदी
चूंकि ईद का त्योहार चांद से जुड़ा हुआ है, इसलिए चांद और तारों वाले डिजाइन बच्चों के लिए खास महत्व रखते हैं। यह डिजाइन छोटे-छोटे स्टार और आधा चांद वाले डिजाइन बनते है। यह बच्चों के हाथों में त्योहार वाला माहौल में रौनक भर देता है। जो काफी क्यूट लगता है।
कार्टून मेहंदी डिजाइन
अगर बच्चों को कार्टून पसंद हैं, तो उनके पसंदीदा किरदारों वाला मेहंदी डिजाइन बनाना एक शानदार ऑप्शन है। यह डिजाइन बच्चों के बीच बहुत ट्रेंडी है और खास तौर पर उनके चेहरे पर मुस्कान लाएगा। इसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है।
बटरफ्लाई डिजाइन
बच्चों के हाथों पर तितली वाले डिजाइन बेहद खूबसूरत लगते हैं। इन डिजाइनों में पंखों की बारीक कारीगरी होती है, जिनके चारों ओर अक्सर छोटे-छोटे बिंदु बनाकर उन्हें और भी अट्रैक्टिव बनाया जाता है। यह बच्चों के छोटे-छोटे हाथों को एक ऐसा लुक देती है जो स्टाइलिश और प्यारा दोनों होता है और ईद के जश्न के दौरान निश्चित रूप से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचेगा।
डॉट्स और गोल घेरों वाला डिजाइन
डॉट्स और छोटे-छोटे गोल घेरों से बना यह डिजाइन बनाना बहुत आसान है और इसे लगाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। छोटे बच्चों के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसमें ज्यादा समय नहीं लगता। सिंपल होने के बावजूद, यह हाथों को एक सुंदर और क्लिन लुक देता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

