Bridal hairstyle:अपनी शादी में सबसे अलग लगने के लिए दुल्हन क्या कुछ नहीं करवाती हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन की ड्रेस पहनी महिला अनोखा हेयरस्टाइल बनवा रही हैं। जो भी देख रहा है वो दंग है।

Bridal hairstyle:शादी का दिन हर दुल्हन के लिए स्पेशल होता है। वो इस दिन दुनिया की सबसे सुंदर दुल्हन लगने की ख्वाहिश लेकर तैयार होती है। 16 श्रृंगार करते हुए वो खूबसूरत आउटफिट चुनती हैं। हेयरस्टाइल भी खास रखती है। हालांकि हेयरस्टाइल में कोई जुड़ा बनवाता है तो कोई चोटी जिसे फूलों के गजरा के साथ सजाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक अलग ही हेयरस्टाइल का वीडियो सामने आ रहा है। जिसे देखकर हर कोई दंग हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

rishav_hairstylist_official ने इस वीडियो को शेयर किया है जो एक हेयरस्टाइलिश हैं। वो हेयरस्टाइलिंग की क्लास लेते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला लाल जोड़ा पहनकर कुर्सी पर बैठी हुई हैं। वहीं हेयरस्टाइलिश उनका हेयर बना रहा है।उसने महिला के बालों से मछली की तरह दिखने वाला जुड़ा बनाया है।

बालों से बनाया फिश हेयरस्टाइल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला के बालों को लेकर व्यक्ति उसे मछली का आकार दे रहा है। हेयरस्टाइलिश ने बड़ी खूबसूरती के साथ महिला के बालों से मछली का आकार दिया है। पूंछ से लेकर आंख तक बनाया है। बीच-बीच बालों से जो कारीगरी की है वो लाजवाब है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे टैलेंटे हेयरस्टाइलिश बोल रहे हैं तो कोई अन्य जानवर बनाने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'यह हेयर स्टाइल बनाकर मडंप में जाना है या समुद्र में।'वहीं एक ने लिखा,'वाह क्या टैलेंट है।'

View post on Instagram

बता दें कि ऋषव तिवारी एक प्रोफेशनल हेयर आर्टिस्ट हैं। दिल्ली में वो अपना हेयरस्टाइलिंग का काम करते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके खूबसूरत हेयरस्टाइलिंग के वीडियो देख सकते हैं। वो एक से बढ़कर एक हेयरस्टाइल बनाते हैं। जिससे आप भी आइडिया ले सकती हैं।