- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Fizz Cap DIY: कीचेन से लेकर टोपी तक, बोतल के ढक्कनों से बनाएं ये 5 क्रिएटिव चीजें
Fizz Cap DIY: कीचेन से लेकर टोपी तक, बोतल के ढक्कनों से बनाएं ये 5 क्रिएटिव चीजें
Bottle Cap DIY Ideas: सोडा, कोका- कोला और दूसरी कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हम अक्सर उनके ढक्कनों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन इन छोटे-छोटे बॉटल कैप्स की मदद से कई शानदार DIY और होम डेकोर आइटम बनाए जा सकते हैं।

बॉटल कैप वॉल आर्ट
बोतल के ढक्कनों से आप खूबसूरत वॉल आर्ट या वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। इसके लिए प्लाईवुड या कार्डबोर्ड का बेस लें और अलग-अलग रंगों में पेंट किए हुए कैप्स को फूल, हार्ट या ज्योमैट्रिक शेप में चिपकाएं। ऊपर से एक्रेलिक पेंट और फेयरी लाइट्स से डेकोरेट करें। तैयार वॉल आर्ट को दीवार पर लगाकर घर को यूनिक लुक दें।
और पढे़ं- कचरे से खजाना, बॉटल कैप के शानदार रियूज, बनाएं होम डेकोर से गेम्स तक कई चीजें

स्टाइलिश बॉटल कैप टोपी
अगर आपके पास पुरानी टोपी पड़ी है, तो उसे क्रिएटिव लुक दिया जा सकता है। इसके लिए टोपी के ऊपर अलग-अलग रंगों के बॉटल कैप्स चिपकाएं। ट्रेंडी लुक के लिए बीच-बीच में बीड्स, सेफ्टी पिन्स या छोटे स्टोन्स भी लगा सकते हैं। इससे आपकी सिंपल कैप एक यूनिक फैशन एक्सेसरी बन जाएगी।
बॉटल कैप नेकलेस
अगर आपको ट्रेंडी और हैंडमेड ज्वेलरी पसंद है, तो बॉटल कैप्स से नेकलेस भी बनाया जा सकता है। इसके लिए सिल्वर या गोल्डन चेन लें और उसमें हैंगिंग पैटर्न में बॉटल कैप्स जोड़ते जाएं। नीचे की तरफ कुछ बीड्स या स्टोन हैंगिंग्स लगाएं। इससे एक स्टाइलिश और क्रिएटिव नेकपीस तैयार हो जाएगा।
बॉटल कैप कीचेन
बॉटल कैप्स का इस्तेमाल सुंदर कीचेन बनाने के लिए भी किया जा सकता है। सबसे पहले इन्हें अलग-अलग रंगों से पेंट करें और ऊपर डिजाइन या डिटेलिंग बनाएं। अब इसमें छोटा हुक और की रिंग लगाएं। आप चाहें तो इसमें छोटे स्टिकर्स भी लगा सकते हैं।
बॉटल कैप इयररिंग्स
बोतल के ढक्कनों से ट्रेंडी इयररिंग्स भी बनाए जा सकते हैं। इसके लिए छोटे बॉटल कैप्स लें और उन्हें रंग-बिरंगे बीड्स, स्टोन्स या पेंट से सजाएं। ऊपर हुक लगाकर हैंगिंग इयररिंग्स तैयार करें। ये फंकी और बोहो लुक के लिए परफेक्ट रहते हैं।
बॉटल कैप फोटो फ्रेम
पुराने बॉटल कैप्स से खूबसूरत फोटो फ्रेम भी बनाया जा सकता है। इसके लिए एक स्क्वायर या रेक्टेंगल फोटो फ्रेम लें और उसके ऊपर अलग-अलग रंगों में पेंट किए हुए कैप्स चिपकाएं। ऊपर से मिरर वर्क या छोटे स्टोन्स से सजाएं। आखिर में इसमें अपनी या परिवार की फोटो लगाकर घर की सजावट बढ़ाएं।