Foundation Application Tips: फाउंडेशन लगाने से पहले स्किन को कैसे करें तैयार? पैची मेकअप बेस से बचने के लिए क्या करें? फ्लॉलेस फाउंडेशन लगाने की सही तकनीक क्या है?
मॉइश्चराइजर लगाने के बाद फाउंडेशन अप्लाई करती हैं लेकिन फाउंडेशन सही से त्वचा पर नहीं बैठता और पैची या केकी लुक देता है, तो आपको फाउंडेशन लगाने के तरीके में बदलाव करना चाहिए। कई बार फाउंडेशन सही से न लगाने के कारण महंगे प्रोडक्ट भी असर नहीं करते और ओवरऑल मेकअप खराब हो जाता है। मेकअप का पूरा लुक तभी सुंदर दिखाई देता है, जब फाउंडेशन स्मूथ और फ्लालेस लगे। गलत स्किन प्रेप, गलत एप्लिकेशन टेक्नीक या जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट लगाने पर ऐसा हो सकता है। तो आइए जानते हैं 4 आसान टिप्स के बारे में, जो नेचुरल और स्मूथ मेकअप बेस बनाने में मदद करेंगे।

मॉइश्चराइज से करें मेकअप की शुरुआत
फेस अच्छी तरीके से साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। मॉइश्चराइजर न सिर्फ आपकी ड्राई स्किन को हाइड्रेट करेगा बल्कि पैची दिखाने से भी बचाएगा। अपने स्किन के अनुसार हल्का मॉइश्चराइजर चुनें और उसे कुछ मिनट तक त्वचा में सेट होने दें। फिर थोड़ी देर बाद ही फाउंडेशन लगाएं।
फ्लॉलेस मेकअप के लिए प्राइमर
बड़े पोर्स और असमान टेक्सचर को स्मूद करने में के लिए प्राइमर को जरूर लगाएं। कुछ लोग बिना प्राइमर लगाए ही फाउंडेशन लगा लेते हैं, जिसके कारण स्किन में लाइन बनने लगती है। इस कारण से मॉइश्चराइज सेट होने के बाद प्राइमर को पूरे फेस में एक समान लगाएं और करीब सेट होने के लिए 5 मिनट का समय दें। इससे पैची मेकअप होने की संभावना भी कम हो जाती है।
और पढ़ें: Glass Shimmery Bangles: एक हाथ में 6 ग्लास शिमरी बैंगल्स पहन दिखाएं स्वैग
ज्यादा फाउंडेशन न लगाएं
अगर आपको लगता है कि फाउंडेशन की मात्रा ज्यादा लगाने से चेहरा ज्यादा सुंदर दिखेगा, तो यह आपकी गलतफहमी है। एक साथ फाउंडेशन लगाने के बजाय छोटी-छोटी मात्रा चेहरे पर लगाएं। इसके बाद मेकअप स्पॉन्ज या फिर ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से चेहरे पर अच्छी तरह फैलाए। हमेशा डबिंग मैथड का इस्तेमाल करें। अगर आप फाउंडेशन को रगड़ेंगे, तो यह इससे असमान दिख सकता है। अगर जरूरत पड़े तो आप दूसरी लेयर भी लगा सकते हैं।
सेटिंग स्प्रे का करें इस्तेमाल
फाउंडेशन लगाने के बाद हल्का सा ट्रांसलूसेंट पाउडर या कंपैक्ट लगाएं। इसके बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से मेकअप लॉक हो जाता है और चेहरे को नेचुरल और फ्लालेस लुक मिलता है।
और पढ़ें: Filled Mehndi Design: हाथों को भरा दिखाएंगे 6 भरवा मेहंदी डिजाइन
