Best Friend Wishes in Hindi: 2026 पर अपने सबसे खास दोस्त को भेजें 50 बेहतरीन हिंदी विशेज, शायरी, कोट्स और फ्रेंडशिप डे नोट्स। WhatsApp, Instagram और Facebook पर शेयर करने के लिए दिल छू लेने वाले संदेश।

Friendship Day Prompts: हर किसी की जिंदगी में दोस्त के अलग मायने होते हैं। अच्छे दिनों से दुख-दर्द में दोस्ती ही ढाल बनकर खड़े रहते हैं। दोस्ती के इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आज दुनियाभर में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर व्हाटस्एप तक हर कोई अपने दोस्तों को प्यार भरे मैसेज भेज रहा है। अगर आप भी सबसे अलग और दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो friendship day quotes, friendship day note और friendship day shayari से जुड़ी 50 विशेज देखें।

फ्रेंडशिप डे 2026 शायरी विशेज (friendship day shayari hindi)

1 - दोस्त वही जो हंसने की वजह बन जाए

बिना कहे हर दर्द समझ जाए, हैप्पी फ्रेंडशिप डे

2- हर सफर आसान हो जाता है

जब तुम्हारे जैसा यार साथ हो जाता है

3- न दौलत चाहिए न शोहरत चाहिए

बस तेरी जैसी दोस्ती हमेशा चाहिए

हैप्पी फ्रेंडशिप डे जिगर के टुकड़े

4- दिल से निकली हुई दुआ है खास

भगवान से करता प्रार्थना, हमेशा बना रहे हमारा साथ

5- दोस्ती की नई मिसाल हो तुम

मेरी हर खुशी का ख्याल हो तुम

6- दोस्ती में दूरी मायने नहीं रखती

दिलों का जुड़ाव मायने रखता है

7- यारी हमारी वक्त की मोहताज नहीं

यह दिल से दिल का रिश्ता है

8- दोस्ती की डोर इतनी मजबूत रहे

हर जन्म में तू मेरा दोस्त रहे

9- दोस्ती का रंग कभी फीका नहीं होता

सच्चा दोस्त कभी भी साथ नहीं छोड़ता

10- दोस्ती किताब नहीं जो पढ़कर छोड़ दें

ये वो रिश्ता है जो उम्रभर साथ चलता है

11- भगवान ने दिया दोस्ती का अनमोल उपहार

हर दोस्ती जिंदगी का असली त्योहार

12- दोस्ती की कहानी हमेशा याद रहे

हर पल तेरी मुस्कान आबाद रहे

13- दोस्ती से बढ़कर कोई तोहफा नहीं

सच्चे दोस्त जैसा कोई रिश्ता नहीं

14- तेरी दोस्ती सबसे प्यारी है

यही मुझे दुनिया में सबसे प्यारी है

15- दोस्ती का नाम ही विश्वास है

यही जिंदगी की अनमोल मिठास है

ये भी पढ़ें- फ्रेंडशिप डे पर स्टेटस लगाने के लिए देखें 50+कोट्स और कैप्शन

दोस्तों को लिखे फ्रेंडशिप डे नोट (Friendship Day Notes 2026)

16- हमारी दोस्ती किसी तारीख की मोहताज नहीं, लेकिन फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करना इसका सबसे प्यारा बहाना है।

17- हर खुशी में तुम्हारा नाम और हर दुआ में मुस्कान शामिल है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे।

18- दोस्ती वो रिश्ता है जो वक्त के साथ और भी मजबूत होता है। हमारी दोस्ती ऐसी बने रहे, हैप्पी फ्रेंडशिप डे ।

19- दुनिया की सबसे बड़ी दौलत अच्छे दोस्त हैं, मैं खुदकिस्मत हूं कि तुम मेरे दोस्त हो।

20- इस फ्रेंडशिप पर बस एक वादा, चाहे हालात जैसे भी हो, दोस्त हम पहले जैसे रहेंगे।

21- मेरी जिंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए धन्यवाद, हमेशा ऐसे ही साथ रहना।

22- तुम्हारे जैसा दोस्ता मिलना किसी आशीर्वाद से कम नहीं।

23- हर दिन तुम्हारी दोस्त के लिए भगवान को धन्यवाद करता हूं।

24- चाहे कितनी भी दूरियां आए, हमारी दोस्ती हमेशा दिलों में रहेगी

25- दोस्ती की सबसे बड़ी खूबसूरती है कि इसमें कोई दिखावा नहीं होता

26-- तुम्हारे साथ हंसी भी खास है और खामोशी भी सुकून देती है

27- मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत ताकत परिवार के बाद अगर कोई है तो तुम हो

28- तुम्हारे साथ हर छोटी सी याद भी जिंदगी का सबसे बड़ा खजाना बन जाता है

29- सच्ची दोस्ती कभी पुरानी नहीं होता बल्कि हर साल और भी खूबसूरत हो जाती है

30- तुम्हारी दोस्त ने मुझे खुद पर भरोसा करना सिखाया है, जिसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।

ये भी पढ़ें- बेस्ट फ्रेंड के लिए टॉप 50 दिल छू लेने वाले हैप्पी फ्रेंडशिप डे विशेज

फ्रेंडशिप डे कोट्स इन हिंदी ( friendship day quotes)

31- जिस दोस्त के सामने आप बिना कुछ कहे भी सुकून महसूस करें, वही सबसे खास होता है

32- दोस्ती का सबसे सुंदर रूप वही है, जहां उम्मीद नहीं सिर्फ अपनापन होता है

33- हर सफर आसान हो जाता है, जब एक साथ सच्चा दोस्त चल रहा हो

34- दोस्ती दिलों का ऐसा पुल है, जो हर दूरी को मिटा देता है

35- सच्चे दोस्त कभी परफेक्ट नहीं होते लेकिन हर पल आपके लिए मौजूद होते हैं

36- जिंदगी में रिश्ते बहुत बनते हैं लेकिन दोस्ती सबसे लंबे समय तक दिल में रहती है

37- दोस्ती की सबसे बड़ी खूबसूरती है इसमें मैं, नहीं हमेशा हम होता है

38- जो दोस्त आपकी खामोशी को भी पढ़ लें, वही जिंदगी का सबसे अनमोल इंसान है

39- दोस्ती एक ऐसा पौधा है जो भरोसे और प्यार से सींचने पर हमेशा हरा-भरा रहता है

40- हर याद खास बन जाती है जब उसमें दोस्ती की मुस्कान शामिल हो

41- जिस रिश्ते में दिखावा न हो, वही दोस्ती सबसे अनमोल होती है

42- दोस्त वो नहीं जो हर बात पर हां कहे, दोस्त वो है जो सही राह दिखाने की हिम्मत रखे

43- सच्चे दोस्त जिंदगी के सबसे कीमत तोहफे होते हैं जिन्हें खरीदा-कमाया नहीं जा सकता है

44- दोस्ती वह रोशनी है, जो सबसे अंधेरे दिनों में भी उम्मीद बनाए रखती है

45- जिसे अपनी खुशी से ज्यादा आपकी मुस्कान की फिक्र है वही सच्चा दोस्त है

46- दोस्ती का रिश्ता शब्दों से नहीं एहसासों से मजबूत होता है

47- हर इंसान की सबसे बड़ी ताकत उसके सच्चे दोस्त होते हैं

48- दोस्ती का असली मतलब है- बिना किसी वजह से अपने साथ रहना

49- जब दुनिया सवाल करती है तो सच्चा दोस्त आपका जवाब बनकर खड़ा रहता है

50- जिंदगी खूबसूरत तब नहीं होती जब सब कुछ मिल जाए, बल्कि तब होती है जब सच्चा दोस्त मिल जाए