- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Glass Planter Ideas: ग्लास प्लांटर डिजाइन, ऑफिस टेबल के लिए 9 प्लांट स्टैंड
Glass Planter Ideas: ग्लास प्लांटर डिजाइन, ऑफिस टेबल के लिए 9 प्लांट स्टैंड
Tabletop Mini Water Pot and Plnter Home Decor Ideas: ग्लास प्लांटर से आपका होम डेकोर और भी यूनिक और प्रीमियम लगता है। अगर आप अपने घर को नेचुरल और स्टाइलिश टच देना चाहती हैं, तो ये 9 ग्लास प्लांटर डिजाइन जरूर ट्राय करें।

Glass Planter Ideas: ग्लास प्लांटर मॉडर्न डिजाइन, 9 प्लांट स्टैंड के करें होम डेकोर
घर को मॉडर्न और क्लासी लुक देने के लिए आजकल ग्लास प्लांटर (कांच के गमले) काफी ट्रेंड में हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) होते हैं, जिससे पौधों की जड़ें, पानी और सजावट साफ दिखाई देती है। इससे आपका होम डेकोर और भी यूनिक और प्रीमियम लगता है। अगर आप अपने घर को नेचुरल और स्टाइलिश टच देना चाहती हैं, तो ये 9 ग्लास प्लांटर डिजाइन जरूर ट्राय करें।
हैंगिंग ग्लास प्लांटर डिजाइन
हैंगिंग ग्लास प्लांटर
अगर आपके पास कम जगह है, तो हैंगिंग ग्लास प्लांटर ट्राय करें। ग्लास कंटेनर को दीवार पर फिक्स किया जाता है और उसमें छोटे पौधे लगाए जाते हैं। यह डिजाइन स्पेस सेविंग होने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी लगता है और दीवार को ग्रीन टच देता है।
एक्वाटिक ग्लास प्लांटर
यह थोड़ा अलग और यूनिक डिजाइन है, जिसमें पानी के अंदर छोटे एक्वाटिक प्लांट (जलीय पौधे) लगाए जाते हैं। आप इसमें कंकड़, शेल्स और छोटे डेकोर आइटम भी डाल सकती हैं। यह मिनी वाटर गार्डन जैसा लुक देता है और बहुत रिलैक्सिंग फील देता है, लिविंग रूम के लिए शानदार ऑप्शन है।
ग्लास जार प्लांटर और मल्टी-लेयर ग्लास टेरारियम
ग्लास जार प्लांटर (DIY स्टाइल)
पुरानी कांच की बोतल या जार को आप आसानी से प्लांटर में बदल सकती हैं। इसमें आप पानी भरकर मनी प्लांट या पुदीना जैसे पौधे लगा सकती हैं। यह एक बजट-फ्रेंडली और इको-फ्रेंडली ऑप्शन है, जो किचन या शेल्फ डेकोर के लिए अच्छा रहता है।
ग्लास ट्यूब प्लांटर विद स्टैंड
इस डिजाइन में लंबे पतले ग्लास ट्यूब होते हैं, जिन्हें मेटल या वुडन स्टैंड में लगाया जाता है। इसमें पानी के साथ पौधे लगाए जाते हैं, जिससे जड़ें साफ दिखाई देती हैं। यह डिजाइन बहुत मॉडर्न और क्लीन लुक देता है और लिविंग रूम या कॉर्नर डेकोर के लिए बेस्ट है।
मल्टी-लेयर ग्लास टेरारियम
टेरारियम (छोटा ग्लास गार्डन) आजकल बहुत ट्रेंड में है। इसमें ग्लास कंटेनर के अंदर मिट्टी, रेत, कंकड़ और छोटे पौधों की लेयर बनाई जाती है। यह एक मिनी गार्डन जैसा दिखता है और लिविंग रूम या ऑफिस में बहुत रिच और यूनिक लुक देता है।
स्टैंड ग्लास प्लांटर और बर्ड ग्लास प्लांटर डिजाइन
बर्ड ग्लास प्लांटर डिजाइन
यह डिजाइन बहुत मॉडर्न और ट्रेंडी है, जिसमें ग्लास को अलग-अलग शेप बर्ड, डक, हेक्सागन, पेंटागन में बनाया जाता है। इसमें सक्युलेंट या कैक्टस प्लांट बहुत अच्छे लगते हैं। यह टेबल, शेल्फ या ऑफिस डेस्क के लिए परफेक्ट है और घर को एक प्रीमियम, डिजाइनर लुक देता है।
स्टैंड ग्लास प्लांटर
अगर आप थोड़ा ग्लैम टच चाहती हैं, तो LED लाइट वाले या स्टैंड ग्लास प्लांटर ट्राय करें। इसमें ग्लास कंटेनर के आसपास छोटे-छोटे स्टैंड लगे होते हैं जिससे ये बहुत खूबसूरत लगते हैं। यह डिजाइन खासकर टेबल डेकोर के लिए बेस्ट है।
टेबल टॉप ग्लास बाउल प्लांटर और हैंगिंग ग्लास बॉल प्लांटर
टेबल टॉप ग्लास बाउल प्लांटर
यह सबसे सिंपल और एलिगेंट डिजाइन है। एक गोल या ओवल शेप के ग्लास बाउल में आप पानी, छोटे पत्थर और मनी प्लांट या सक्युलेंट लगा सकती हैं। यह आपके सेंटर टेबल या ऑफिस डेस्क पर बहुत खूबसूरत लगता है और मिनिमल डेकोर के लिए बेस्ट है।
हैंगिंग ग्लास बॉल प्लांटर
यह डिजाइन बहुत मॉडर्न और ट्रेंडी है। गोल ग्लास बॉल को धागे या मेटल चेन से टांग दिया जाता है। इसमें छोटे पौधे या एयर प्लांट (बिना मिट्टी वाले पौधे) लगाए जाते हैं। यह बालकनी या विंडो एरिया के लिए परफेक्ट है और घर को फ्रेश लुक देता है।