- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Glass Set For Summer: गर्मी में मेहमानों को करें इम्प्रेस, ₹300 में खरीदें ट्रेंडी ग्लास सेट
Glass Set For Summer: गर्मी में मेहमानों को करें इम्प्रेस, ₹300 में खरीदें ट्रेंडी ग्लास सेट
Summer Glasses Set: गर्मी आते ही घर में ठंडे शर्बत पिलाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। अगर ऐसे में आपके पास स्टाइलिश और क्यूट ग्लास सेट हो, तो मेहमान इम्प्रेस हो जाते हैं। यहां पर कुछ ग्लास सेट दिखाएंगे जिसे आप 300 रुपए के अंदर खरीद सकती हैं।

शीशे का ग्लास स्टाइल और एलिगेंस का प्रतीक होता है। घर में अच्छा ग्लास सेट हो और उसमें जूस या शर्बत सर्व किया जाए, तो आपकी सर्विंग स्टाइल अपने आप खास लगने लगती है। हालांकि, ग्लास सेट नाजुक होता है और टूटने का डर हमेशा बना रहता है, खासकर जब वह महंगा हो। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको ₹300 के अंदर मिलने वाले खूबसूरत ग्लास सेट के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से ऑनलाइन खरीद सकती हैं। ये देखने में इतने प्यारे और स्टाइलिश हैं कि लोग जरूर पूछेंगे-इतना महंगा लग रहा है, आखिर कहां से लिया?
फ्लूटेड ग्लास सेट
फ्लूटेड ग्लास सेट में जूस, शर्बत सर्व करने पर एक अलग ही औरा क्रिएट होता है। यह डाइनिंग टेबल को लग्जरी लुक देता है। मेहमान इसमें ठंडा पीकर हैप्पी हो जाते हैं। इस तरह का ग्लास सेट आप 300 रुपए के अंदर ऑनलाइन साइट से खरीद सकती हैं। यह 6 के सेट में आता है।
टेक्सचर्ड ग्लास
टेक्सचर्ड ग्लास भी काफी ट्रेंड में है। बॉटम में टेक्सचर्ड होता है और ऊपर से राउंड या स्क्वायर शेप में होता है। इस तरह का ग्लास भी आपको 6 के सेट में 300 रुपए के करीब मिल जाएंगे।
फिश कट ग्लास
अगर अपने डाइनिंग टेबल को एक रॉयल लुक देना है, तो इस तरह का फिश कट ग्लास वहां सजा सकती हैं। बॉटम कट के साथ इस ग्लास को बनाया गया है। इसमें आप जूस, कोल्ड कॉफी सर्व कर सकती हैं।
मिनी क्यूट ग्लास
छोटे-छोटे क्यूट ग्लास शर्बत सर्व करने के लिए परफेक्ट। राउंड या फिर स्क्वायर शेप में आप मिनी ग्लास सेट खरीद सकती हैं। यह भी आपको 280 रुपए से लेकर 300 रुपए तक में मिल जाएंगे।
22Kt Gold Bracelet: बेटी के लिए गिफ्ट+निवेश, 18वें जन्मदिन पर दें 5GM में गोल्ड ब्रेसलेट
सी ग्रीन ग्लास
प्रिटेंड सी ग्रीन ग्लास भी बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। मिशो या फिर फ्लिपकार्ट से आप इस तरह के ग्लास सेट 250 रुपए में खरीद करती हैं। जूस या कोल्ड ड्रिंक सर्व करने के लिए बेस्ट ग्लास है।
और पढ़ें: Soapdish Tray Designs: सेल्फ ड्रेनिंग होगी आसान, 50Rs में खरीदें 8 स्मार्ट साबुनदानी