- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Glass Bottle Craft: कबाड़ी में ग्लास बोतल भूलकर भी ना बेचें, बनाएं ये 7+ डेकोरेटिव आइटम्स
Glass Bottle Craft: कबाड़ी में ग्लास बोतल भूलकर भी ना बेचें, बनाएं ये 7+ डेकोरेटिव आइटम्स
Glass Bottle Craft idea: पुरानी शीशे की बोतलें फेंकने की चीज नहीं, बल्कि क्रिएटिव डेकोर का खजाना हैं। थोड़ी मेहनत और आइडियाज के साथ आप इन्हें शानदार होम डेकोर में बदल सकती हैं। अगर आपके घर में वाइन, शराब या फिर सॉस की बोतल है, तो बनाइए ये डेकोर पीस।

घर में पड़ी खाली कांच की बोतलें अक्सर बेकार लगती हैं, और उसे हम कबाड़ी में बेच देते हैं या फिर फेंक देते हैं। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ आप इसे अपने घर की खूबसूरत सजावट बना सकती हैं। अपसाइक्लिंग न सिर्फ बजट बचाती है, बल्कि आपके स्पेस को यूनिक और इको-फ्रेंडली लुक भी देती है। आइए देखें 7 आसान और स्टाइलिश DIY आइडियाज।

बोतल को पेंट से सजाएं
घर में अगर वाइन या शराब की बड़ी सी बोतल हो तो, उसे पेंट के साथ डेकोर करें। एक कलर के पेंट को बोतल के अंदर डाल लें और उसे अच्छी तरह पूरे बोतल पर फैलाकर सूखने दें। फिर बाहर से अपने पसंद के मुताबिक पेंट कर लें। शेल्फ या सेंटर टेबल पर इस तरह की पेटेंड बोतल बहुत एस्थेटिक लुक देती है।
बोतल से बनाएं टेबल लैंप
बड़े-लंबे बोतल को पेंट करके आप उससे टेबल लैंप भी बना सकते हैं। बाजार में छोटे-छोटे छतरी आते हैं, जिसे आप बोतल के साथ जोड़कर नीचे एक नाइट बल्ब लगाकर टेबल लैंप क्रिएट करके अपने घर को खूबसूरत बना सकती हैं।
बोतल फेयरी लाइट्स
बोतल में कैंडल या फेयरी लाइट्स डालकर एक वार्म और कोजी एंबियंस क्रिएट करें। इसके लिए बोतल को आपको कुछ इस तरह से पेंट करना होगा।
पिस्ता और बोतल से बनाएं डेकोर
पुरानी बोतलों को क्रिएटिव टच देकर ऐसे खूबसूरत डेकोर पीस बनाए जा सकते हैं। पेंटिंग और पिस्ता के छिलके से डिजाइन से ये साधारण बोतलें यूनिक आर्ट बन जाती हैं, जो घर की खूबसूरती बढ़ाती हैं।
और पढ़ें: Gardening Tips: पौधे बड़े लेकिन फल गायब? अपनाएं ये देसी उपाय और देखें कमाल
बोतल से बनाएं प्लांटर
मार्केट में कई बोतल कटिंग मशीन मिलने लगे हैं। आप उसे लेकर अपनी बोतल को क्रिएटिव तरीके से कट करके उससे प्लांटर बना सकते हैं। ये दूसरे प्लांटर से ज्यादा सुंदर वाइब देते हैं।
और पढ़ें: Wood Pick Craft: वुड पिक से बनाएं स्टेशनरी होल्डर, पॉट और मिनी हाउस तक 7 चीजें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.