Romantic Good Morning Messages for Spouse in Hindi: नई शादीशुदा जोड़ों के लिए Good Morning Wishes, गुड मॉर्निंग शायरी, Romantic Messages, Husband-Wife Quotes और प्यार भरे Love Messages का कलेक्शन। अपने Life Partner को भेजें।

Good Morning Wishes for Newly Married Couples Spouse in Hindi: शादी के बाद हर सुबह सिर्फ एक नया दिन नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत होती है। जब जिंदगी में अपने life partner का साथ मिल जाता है, तो सूरज की पहली किरण भी खास लगने लगती है। नई-नई शादी की sweet memories, साथ बिताए पल और भविष्य के bright dreams, इन सबके बीच एक प्यार भरा Good Morning मैसेज रिश्ते को और भी मजबूत बना देता है। अगर आप भी अपने Husband या Wife को सुबह की शुरुआत एक Romantic, Cute या दिल छू लेने वाले मैसेज से करना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए बेहतरीन Good Morning wishes, shayari और quotes का खास कलेक्शन है।

रोमांटिक गुड मॉर्निंग शायरी

  • सुबह की पहली किरण बनकर,

तेरे चेहरे पर मुस्कान लाऊं,

हर दिन तेरे साथ ही गुजरे,

बस यही दुआ हर सुबह मांगूं।

गुड मॉर्निंग जान

  • नई-नई शादी, नया-नया प्यार,

हर सुबह लगे जैसे कोई त्यौहार,

तेरी बाहों में शुरू हो हर दिन,

बस यही है मेरी दुनिया और संसार।

ये भी पढ़ें- Good Morning Wishes for Girlfriend Hindi: तू हर सुबह मेरी यादों में महकती रहे... गर्लफ्रेंड को भेजें प्यारे गुड मॉर्निंग मैसेज

  • तेरे साथ की हर सुबह खास है,

तेरे बिना हर खुशी उदास है,

रब से बस इतनी दुआ है मेरी,

हमारा रिश्ता यूं ही हमेशा पास है।

पति/पत्नी के लिए प्यारे गुड मॉर्निंग मैसेज

  • सुप्रभात मेरे जीवनसाथी, तुम्हारे साथ हर सुबह एक नई शुरुआत है। तुम्हारी मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
  • गुड मॉर्निंग मेरी हमसफर, आज का दिन भी हमारे प्यार की तरह खूबसूरत और यादगार हो।
  • मेरी प्यारी पत्नी/मेरे प्यारे पति, तुम्हारे साथ जिंदगी सच में जन्नत जैसी लगती है। हर सुबह तुम्हारा चेहरा देखना मेरी सबसे बड़ी खुशी है।

ये भी पढ़ें- Good Morning Messages for Parents in Hindi: मां-पापा के लिए दिल छू लेने वाले सुप्रभात संदेश, गुड मॉर्निंग कोट्स और शायरी

न्यूली मैरिड कपल के लिए गुड मॉर्निंग कोट्स

  • "शादी के बाद हर सुबह सिर्फ सूरज नहीं उगता,

दो दिलों का प्यार भी और गहरा होता है।"

ये भी पढ़ें- Good Morning Wishes in Hindi: तुम्हारी मुस्कान हर सुबह को खास बना देती है... अपनों को भेजें सुप्रभात हार्दिक शुभकामनाएं

  • "जब जीवनसाथी साथ हो,

तो हर सुबह एक नई उम्मीद लेकर आती है।"

  • "तुम हो तो हर सुबह खास है,

तुमसे ही मेरी हर खुशी पास है।"

पति-पत्नी के लिए छोटी और प्यारी गुड मॉर्निंग लाइनें

  • Good Morning मेरी दुनिया
  • सुप्रभात मेरे हमसफर
  • आज भी तुम्हें बेइंतहा प्यार करता/करती हूं।
  • तेरे साथ हर सुबह, मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा है।

पति-पत्नी के लिए Extra Romantic Good Morning Messages

  • सुप्रभात मेरे हमसफर, तुम्हारे साथ हर सुबह किसी सपने जैसी लगती है। तुम्हारी मुस्कान मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत शुरुआत है। दुआ है कि हमारी हर सुबह यूं ही प्यार और खुशियों से भरी रहे।
  • गुड मॉर्निंग मेरी जान, जब तुम पास होते हो तो सुबह की चाय भी मीठी लगती है। तुम्हारे बिना तो सूरज भी अधूरा सा लगता है। हमेशा यूं ही मेरे साथ रहना।

ये भी पढ़ें- Romantic Good Morning Wishes In Hindi: फूलों की तरह महकता रहे आपका हर दिन...गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड को शेयर करें रोमांटिक मैसेज

  • मेरे जीवनसाथी, हर सुबह तुम्हारे नाम से शुरू होती है और तुम्हारी याद पर खत्म। तुम ही मेरी पहली सोच और आखिरी ख्वाहिश हो। सुप्रभात

थोड़ा फनी और क्यूट अंदाज हसबेंड-वाइफ गुड मार्निंग मैसेज

  • गुड मॉर्निंग पति देव, अब उठ भी जाइए, आपकी नई-नई पत्नी इंतजार कर रही है चाय बनाने का… या फिर आप बना रहे हैं?
  • सुप्रभात मेरी वाइफी जी, आज भी वही मुस्कान रखिए, जिससे शादी के दिन मुझे फंसा लिया था।
  • उठ जाओ जान, शादी हो गई है, अब अलार्म नहीं जिम्मेदारियां जगाएंगी।