14 फरवरी को पूरी दुनिया वैलेंटाइंस डे मना रही है। ऐसे में सर्च इंजन गूगल ने भी एक एनिमेटेड डूडल शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से गूगल डूडल वैलेंटाइन डे मना रहा है।

लाइफस्टाइल डेस्क : पूरी दुनिया में आज यानी कि मंगलवार को वैलेंटाइन से मनाया जा रहा है। इसे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह से और अलग नामों से भी जाना जाता है। लेकिन इसका एक ही उद्देश्य होता है प्यार करने का दिन। इस दिन पर गूगल डूडल ने एक इंटरएक्टिव एनिमेशन शेयर किया है। जिसमें पानी की बूंदों के साथ एक दिल बनता नजर आ रहा है, जो प्यार का सबसे बड़ा सिंबल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल हो रहा गूगल का डूडल

सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन डे का डूडल तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि गूगल की सतह पर पानी की कुछ बूंदे टपकती हुई नजर आ रही हैं और यह नीचे जाकर एक दिल बनाती हैं। इसके पीछे की एक वजह भी है, क्योंकि मिडल ऐज के दौरान इंग्लैंड और फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों का मानना था कि 14 फरवरी से पक्षियों के मिलन के मौसम की शुरुआत होती है। उन्होंने इसे प्यार से जोड़ा और इससे रोमांटिक उत्सव के रूप में मनाया। तब से लोग इसे पक्षियों के मिलन के मौसम के रूप में भी मनाने लगे।

Scroll to load tweet…

कैसे हुई वैलेंटाइन डे की शुरुआत

वैलेंटाइन डे मनाने को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। एक मान्यता के अनुसार इसे एक रोमन त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह वसंत की शुरुआत होती है। एक अन्य कहानी के अनुसार वैलेंटाइन डे का नाम संत वैलेंटाइन डे के नाम पर रखा गया, जो तीसरी शताब्दी के रोमन कैथोलिक पादरी थे। उनकी मौत 14 फरवरी 270 ईस्वी में हुई थी। दरअसल, रोम के राजा क्लाउडियस प्यार के खिलाफ थे। वह लव मैरिज का पुरजोर विरोध करते थे। उनका मानना था कि जो सैनिक प्यार करेगा उसका दिमाग भटक जाएगा। इस वजह से उन्होंने सैनिकों की शादी पर ही रोक लगा दी थी। वहीं, संत वैलेंटाइन प्यार का बहुत सम्मान करते थे। उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई शादियां भी करवाई। उनकी मौत के बाद इसे वैलेंटाइन डे घोषित कर दिया गया, जो दिन प्यार का होता है।

ये भी पढ़ें- Valentine Day Special: कहानी रोम के संत की जिसने प्यार को जिंदा रखने के लिए जान गंवा दी

वैलेंटाइन डे पर उधार में मिल रहा बॉयफ्रेंड, इस जगह दिया जा रहा है यह शानदार ऑफर