Green Saree Lipstick Shades: सावन में ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सी लिपस्टिक सबसे अच्छी लगेगी? जानें ऐसे 5 खूबसूरत शेड्स, जो आपके लुक को और भी खास, एलिगेंट और रॉयल बना देंगे।
सावन में ग्रीन कलर के शेड की साड़ियां पहनते समय आपको विभिन्न प्रकार के लिपस्टिक के शेड यूज करने चाहिए। अगर आप सही लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो इससे आपकी साड़ी के साथ फेस का मेकअप भी फीका लगेगा। जानते हैं कि डिफरेंट शेड के साथ किस प्रकार की लिपस्टिक चेहरे को हाईलाइट करने का काम करती है।
न्यूड पिंक लिपिस्टिक

ऑलिव ग्रीन या डार्क ग्रीन साड़ी के साथ न्यूड पिंक लिपस्टिक बहुत सॉफ्ट और नैचुरल लुक देगी। सावन में सिंपल एथनिक लुक के लिए ऐसी लिपिस्टिक लगाएं और मेकअप हल्का रखें। आप चाहे तो लिक्विड लिपिस्टक का भी यूज कर सकती हैं।
मोवा पिंक लिपिस्टिक शेड

शेड ग्रीन साड़ी के साथ एक एलिगेंट और मॉडर्न लुक के लिए पिंक के दूसरे शेड मोवा लिपिस्टिक को ट्राय करें। यह क्लासी दिखती है और और चेहरे पर हल्की रॉयल भी आता है।
डीप रोज लिपिस्टिक शेड

ग्रीन साड़ी के साथ खूबसूरत और फ्रेश कॉम्बिनेशन चाहिए, तो रोज पिंक शेड लिपस्टिक जरूर लगाएं। यह शेड चेहरे को ब्राइट के साथ फेस्टिव लुक भी देता है। चूंकि रंग थोड़ा डार्क होता है इसलिए हल्का मेकअप करना चाहिए।
हरी साड़ी के साथ ब्रिक रेड लिपिस्टिक

सावन की ग्रीन साड़ी के साथ स्ट्रॉन्ग लुक चाहिए तो हल्का नहीं बल्कि डार्क शेड रंग लिपिस्टिक लगाएं। यह खासकर पूजा या शाम के फंक्शन में बहुत सुंदर लगता है। आप ब्रिक लिपिस्टिक में लिक्विड लिपिस्ट पसंद करें।
और पढ़ें: सावन सोमवार पर शिव भक्ति में दिखें सबसे खास, ट्राई करें ये ग्रीन सूट डिजाइन
ग्रीन साड़ी के साथ बेरी वाइन लिपस्टिक
ग्रीन साड़ी के साथ डार्क और रिच कॉम्बिनेशन में ये लिपिस्टिक ग्लैमरस और काफी आकर्षक लुक देती है। आप अपने मेकअप बॉक्स में डार्क शेड में बेरी वाइन कलर जरूर एड करें। ये सिर्फ ग्रीन साड़ी नहीं बल्कि ज्यादातर डार्क शेड साड़ियों में अच्छी लगेगी।
क्लासिक रेड लिपस्टिक

ग्रीन साड़ी के साथ टाइमलेस ब्यूटी इनहेंस करने का काम रेड लिपिस्टिक करती है। ट्रेडिशनल लुक को और भी खास बना बनाना चाहती हैं, तो बिना सोचे क्लासिक रेड लिपिस्टिक ऑप्शन चुनें।
और पढ़ें: सावन का पहला सोमवार श्रृंगार के नाम, स्टाइल करें बैंड फुट रिंग बिछिया
