Gud Mehndi Recipe: केमिकल मेहंदी से एलर्जी है? अब घर पर बनाएं गुड़ से नेचुरल मेहंदी। जानिए इंस्टेंट मेहंदी ट्रिक्स, जिससे 1 घंटे में आएगा गहरा रंग और बिना केमिकल के हाथों को दें खूबसूरत लुक।

Gud Se Mehndi Banane Ka Tarika: नवरात्रि के दिनों में आप भी अपने हाथों में मेहंदी लगाना चाहते हैं, लेकिन बाजार की केमिकल वाली मेहंदी लगाने से इंफेक्शन हो जाता है या स्किन एलर्जी होने लगती है? तो हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर पर गुड़ की मदद से मेहंदी बना सकते हैं, जो बहुत ही डार्क रंग देगी और आसानी से घर में बन भी जाएगी। इसे घंटों तक लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं स्टेप बाय स्टेप तरीका कि कैसे घर पर ही गुड़ की मेहंदी बनाई जा सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर पर गुड़ की मेहंदी बनाने का तरीका

घर पर गुड़ की मेहंदी बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी का एक छोटा मेहंदी पाउडर लें। नींबू का रस एक से दो चम्मच, गुड़, चाय का पानी, नीलगिरी या मेहंदी का तेल, कॉफी पाउडर गहरे रंग के लिए लें।

और पढ़ें- Easy Mehndi Designs: सिर्फ 5 मिनट में लगाएं 10+ आसान मेहंदी डिजाइन

मेहंदी बनाने का तरीका

  • गुड़ की मेहंदी बनाने के लिए सबसे पहले मेहंदी के पाउडर को छान लें, ताकि उसमें कोई भी गांठ या कचरा ना रहे।
  • अब एक कप पानी में चाय की पत्ती को उबाल लें। इसे ठंडा होने दें। इसमें 1 से 2 चम्मच गुड और कॉफी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इससे मेहंदी का रंग गहरा होता है।
  • अब एक बर्तन में मेहंदी पाउडर लें। उसमें चाय, गुड़ और कॉफी का पानी, थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
  • ये ज्यादा पतला ना ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए।
  • अब इस तैयार मिश्रण में आप चार से पांच बूंद नीलगिरी का तेल डालें।
  • इससे रंग और भी गहरा होता है। इस पेस्ट को ढककर 8 से 10 घंटे या रात भर के लिए रख दें, ताकि रंग अच्छे से रिलीज हो जाए।
  • तैयार मेहंदी को कोन में भरे, हाथों पर डिजाइन बनाकर मेहंदी लगाएं।
  • मेहंदी को आधे से 1 घंटे सूखने के बाद झड़ा दें। बीच बीच में नींबू या चीनी का घोल लगाएं।
  • मेहंदी को हटाने के बाद सरसों का तेल या विक्स लगाएं। इससे मेहंदी का रंग डार्क आता है। लौंग का धुआं लेने से भी रंग और गहरा होता है।

ये भी पढे़ं- राम नवमी पर 16 श्रृंगार, सुहागन सजाएं बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

गुड़ वाली मेहंदी के फायदे

घर पर बनी गुड़ और चाय पत्ती की ये मेहंदी केमिकल वाली मेहंदी से 100 गुना ज्यादा बेहतर होती है। इससे कोई स्किन इन्फेक्शन नहीं होता है। ये जल्दी लग भी जाती है, सूख जाती और बहुत ही खूबसूरत लाल रंग देती है।