- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Handmade Crochet Blanket: सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में काम आएंगे ये हैंडमेड क्रोशिया ब्लैंकेट
Handmade Crochet Blanket: सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में काम आएंगे ये हैंडमेड क्रोशिया ब्लैंकेट
Crochet Blanket Designs: अगर आपको क्रोशिया करने का शौक है, तो आप वूल या कॉटन यार्न से खूबसूरत क्रोशिया ब्लैंकेट बना सकते हैं। ये ब्लैंकेट सिर्फ सर्दियों में ही नहीं, बल्कि गर्मियों में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

कैसे बनाएं क्रोशिया ब्लैंकेट
क्रोशिया ब्लैंकेट बनाने के लिए आपको वूल या कॉटन यार्न और एक क्रोशिया हुक की जरूरत होगी। क्रोशिया हुक की मदद से हाथों से बुनाई करते हुए आप अपनी जरूरत के अनुसार छोटा या बड़ा ब्लैंकेट तैयार कर सकते हैं। अगर आप सर्दियों के लिए ब्लैंकेट बना रहे हैं, तो वूल यार्न का इस्तेमाल करें। वहीं, गर्मियों के लिए कॉटन यार्न बेहतर रहेगा, क्योंकि ये हल्का और ब्रीदेबल होता है।
और पढे़ं- Crochet Home Decor: कम बजट में घर बनाएं स्टाइलिश, देखें 7+ क्रोशिया डेकोर आइडियाज

लेटेस्ट क्रोशिया ब्लैंकेट डिजाइन
क्रोशिया ब्लैंकेट की हर डिजाइन यूनिक होती है। हैंडमेड होने की वजह से ये घर को बेहद एस्थेटिक और पर्सनल टच देती है। कोजी बेड या सोफा लुक के लिए आप लाइट पेस्टल कलर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्रिस-क्रॉस पैटर्न, वेव डिजाइन या राउंड शेप वाले क्रोशिया ब्लैंकेट आजकल काफी ट्रेंड में हैं।
फ्लोरल डिजाइन क्रोशिया ब्लैंकेट
आजकल फूलों वाले डिजाइन का क्रोशिया ब्लैंकेट काफी पसंद किया जा रहा है। आप कटवर्क स्टाइल या स्क्वायर शेप में फ्लोरल पैटर्न वाला ब्लैंकेट बना सकते हैं। ये ब्लैंकेट न सिर्फ सोते समय ओढ़ने के लिए अच्छा लगता है, बल्कि सोफा या बेड पर सजाने से भी घर को खूबसूरत और एलीगेंट लुक देता है।
किड्स क्रोशिया ब्लैंकेट
बच्चों के लिए क्रोशिया ब्लैंकेट एक परफेक्ट चॉइस है, क्योंकि बच्चों को हल्की और सॉफ्ट गर्माहट की जरूरत होती है। आप ब्लॉक पैटर्न वाला क्रोशिया ब्लैंकेट बच्चों के लिए बना सकते हैं। इसमें पिंक, ब्लू, येलो और पेस्टल कलर्स का इस्तेमाल करें। फूल, स्टार या कार्टून जैसी छोटी-छोटी डिजाइनें इसे और भी क्यूट बना देती हैं।
ब्लॉक डिजाइन क्रोशिया ब्लैंकेट
क्रोशिया में ब्लॉक डिजाइन बनाना काफी आसान होता है। इसे आप कॉटन या वूल यार्न की मदद से आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए रंग-बिरंगे कलर्स का इस्तेमाल करें और स्क्वायर या ब्लॉक पैटर्न बनाकर उन्हें आपस में जोड़ दें। आप चाहें तो इसे छोटा, मीडियम या बड़ा किसी भी साइज में तैयार करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.