Latkan or Hanging Kangan Design: ब्राइडल जूलरी में ट्रेंड कर रहे हैं हैंगिंग कंगन, जो मेटल कंगन और कांच की चूड़ियों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। जानें इनके डिज़ाइन, स्टाइलिंग टिप्स और कैसे चुनें सही हैंगिंग कंगन अपने वेडिंग लुक के लिए।
Latkan Kangan Design: शादी का सीजन आते ही दुल्हनों के लिए नए-नए जूलरी ट्रेंड सामने आते हैं, और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में हैं हैंगिंग कंगन डिजाइन। लटकन वाले ये कंगन ट्रेडिशनल कांच की चूड़ियों को मॉडर्न ट्विस्ट देते हैं, क्योंकि इनमें मेटल कंगन के साथ छोटे-छोटे झूमर, मोती, चेन या लटकन जुड़े होते हैं। जब इन्हें कांच की चूड़ियों के साथ सेट करके पहना जाता है तो उसकी खनक और ग्रेस दोनों बढ़ जाते हैं। यह स्टाइल खासतौर पर उन ब्राइड्स के लिए परफेक्ट है जो ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा ट्रेंडी टच चाहती हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं लटकन वाली कंगन के कुछ लेटेस्ट डिजाइन जो बढ़ाएगी हर तरह की कांच की चूड़ियों की खनक और चमक।
कोंच शेल हैंगिंग कंगन

कोंच शेल हैंगिंग बैंगल्स की ये कलेक्शन लेटेस्ट और ट्रेंडी है। इस तरह के बैंगल्स कांच की प्लेन चूड़ियों के साथ काफी स्टाइलिश और क्लासी लगेगी। कोंच शेल बैंगल में आपको कई कलर ऑप्शन भी मिल जाएंगे, जिसे आप चूड़ी की सेट के हिसाब से ले सकती हैं।
रजवाड़ी हैंगिंग कंगन

रजवाड़ी हैंगिंग कंगन पिछले दो-तीन सालों से ट्रेंड में है, आप इस तरह के बैंगल्स अपने कांच की वेलवेट चूड़ियों की सेटिंग के लिए लें और बढ़ाएं कंगन और चूड़ी दोनों की खूबसूरती।
बीड्स वर्क हैंगिंग कंगन

बीड्स वर्क हैंगिंग कंगन की ये बारीक डिजाइन स्टोन और मोतियों से सजी है। आगे पीछे आप हैवी एंब्रॉयडरी चूड़ी या फिर प्लेन चूड़ी सेट कर सकती हैं। इस तरह के बैंगल्स के साथ कांच की चूड़ियों की चमक बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें- लटकन इयररिंग्स की 5 बेजोड़ डिजाइन, 4 GM में मजबूती+फ्यूचर इनवेस्टमेंट
मीनाकारी हैंगिंग बैंगल्स

मीनाकारी हैंगिंग बैंगल की ये डिजाइन काफी लाजवाब है और राजस्थान में इस तरह के लटकन वाले कंगन काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। रजवाड़ी स्टाइल में आप लाख या पिर कांच की चूड़ी, दोनों सेट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- कांच की चूड़ियों की खनक होगी दोगुनी, सेट करें कश्मीरी घूंघरू बैंगल
पर्ल वर्क हैंगिंग बैंगल

पर्ल वर्क की बारीक काम के साथ ये लटकन वाली कंगन भी ब्राइड के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। ऐसे कंगन सिंपल चूड़ी को भी हैवी और स्टाइलिश लुक देते हैं। बारीक मोती और नग का काम बहुत शानदार लगता है।
