Hanging Pots Big Size Planter Ideas for Home Decor: क्या आप भी घर की सूनी दीवारों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं? जानें कैसे कम बजट में इन हैंगिंग प्लांटर के शानदार डिजाइन ऑप्शन चुनकर घर को सजा सकते हैं? ये न सिर्फ हरियाली जोड़ते हैं, बल्कि कम बजट में घर को प्रीमियम और एस्थेटिक मेकओवर भी देंगे।
घर की खाली दीवारें अक्सर बेजान और अधूरी नजर आती हैं। अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने घर को मॉडर्न और फ्रेश लुक देना चाहते हैं, तो हैंगिंग पॉट प्लांटर एक शानदार ऑप्सन हो सकते हैं। आजकल मार्केट में कई ऐसे स्टाइलिश प्लांटर डिजाइन अवेलेबल हैं, जो किसी भी सिंपल दीवार को एस्थेटिक और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली बना सकते हैं। यहां देखें 7 खूबसूरत हैंगिंग पॉट प्लांटर डिजाइंस, जो सस्ते घर को सुंदर बना देंगे।

मैक्रेम हैंगिंग प्लांटर
बोहो और एस्थेटिक होम डेकोर पसंद करने वालों के लिए मैक्रेम प्लांटर सबसे ट्रेंडी ऑप्शन है। कॉटन रोप से बने इन हैंगर में सिरेमिक या टेराकोटा पॉट बेहद खूबसूरत लगते हैं। लिविंग रूम और बालकनी की दीवारों के लिए यह डिजाइन परफेक्ट है।
और पढ़ें - 8 क्यूट एनिमल क्लॉक डिजाइन, 500Rs में करें किड्स रूम मेकओवर

सिरेमिक हैंगिंग पॉट
सफेद, पेस्टल या टेक्सचर्ड सिरेमिक पॉट्स घर को प्रीमियम लुक देते हैं। इनमें छोटे इंडोर प्लांट्स लगाने पर दीवार का पूरा लुक बदल जाता है। मॉडर्न और मिनिमल इंटीरियर में यह डिजाइन काफी पसंद किया जाता है।
मेटल रिंग प्लांटर डिजाइन
गोल्डन, ब्लैक या रोज गोल्ड फिनिश वाले मेटल रिंग प्लांटर आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इनमें लगे छोटे पौधे दीवार को कंटेम्परेरी और लग्जरी टच देते हैं। यह डिजाइन खासतौर पर ड्राइंग रूम में अट्रैक्टिव लगता है।

वुडन वॉल हैंगिंग प्लांटर
लकड़ी से बने हैंगिंग प्लांटर घर में नेचुरल और वॉर्म फील जोड़ते हैं। रस्टिक और फार्महाउस स्टाइल डेकोर के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। छोटे सक्यूलेंट्स और हर्ब्स इनमें शानदार दिखते हैं।
और पढ़ें - Garden Statue Ideas: गार्डन के लिए 8 स्टैच्यू डिजाइन, सस्ते देंगे सुपर प्रीमियम लुक
मल्टी-टियर हैंगिंग प्लांटर
यदि आपके पास कम जगह है, तो मल्टी-टियर डिजाइन चुन सकते हैं। इसमें एक ही रोप या स्टैंड पर कई पॉट्स लगे होते हैं। यह डिजाइन खाली दीवार को तुरंत ग्रीन वर्टिकल गार्डन में बदल देता है।

कोकोनट शेल प्लांटर
नारियल के खोल से बने हैंगिंग प्लांटर पर्यावरण फ्रेंडली और बेहद यूनिक दिखाई देते हैं। यह डिजाइन बालकनी, गार्डन और आउटडोर स्पेस में खास अट्रैक्शन पैदा करता है।
ज्योमेट्रिक मेटल प्लांटर
हेक्सागन, ट्रायंगल और डायमंड शेप वाले ज्योमेट्रिक प्लांटर मॉडर्न होम डेकोर का हिस्सा बन चुके हैं। ये साधारण दीवार को डिजाइनर लुक देते हैं और छोटे इंडोर प्लांट्स के साथ बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं।
