Hariyali Teej Budget friendly decoration: हरियाली तीज पर घर के आंगन को फूल, पत्तियों, रंगोली और दीयों से सजाएं। सखियों संग तीज सेलिब्रेशन के लिए ट्राई करें ये आसान और खूबसूरत डेकोरेशन आइडियाज।
15 अगस्त शनिवार को हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाएगा। सुहागन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का फेस्टिवल बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनने के साथ मेहंदी रचाती हैं और चूड़ियों संग विभिन्न श्रृंगार भी करती हैं। इस त्यौहार में घर की सजावट भी बेहद खास होती है। अगर आप भी सखियों संग इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करना चाहती हैं, तो इसके लिए बहुत ज्यादा रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। जानिए तीज के दौरान कैसे बजट फैंडली सजावट की जा सकती है।
झूले को सजाएं फूल पत्तियों से

हरियाली तीज बिना झूले के अधूरा है। अगर आपके घर में घूला है, तो उसे बगीचे में सेट करें और झूले को फूलों और हरी पत्तियों से सजाएं। झूले के चारों ओर गेंदा, मोग रा या आर्टिफिशियल फ्लावर भी लगाए जा सकते हैं। अगर झूले के कुशन का रंग हरा रखेंगी, तो ये और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। सखियों संग खूबसूरत झूले में झूल त्योहार सेलिब्रेट करें।
घर के आंगन में सजाएं रंगोली

हरियाली तीज में बजट फ्रेंडली डेकोरेशन करनी है, तो आप घर के आंगन में रंगोली सजा सकती हैं। आप चाहे तो घर के अंदर रंगोली डिजाइन वाला मैट बिछाएं। अगर रंगोली बनानी आती है, तो रंगोली में विभिन्न प्रकार के रंगों का इस्तेमाल करें। फूल पत्तियां या फिर प्रकृति से प्रेरित कोई भी आकृति बनाएं। साथ में दीपक भी सजा सकती हैं, जो रात के अंधेरे में जलकर रंगोली को और भी खूबसूरत बनाते हैं।
और पढ़ें: Teej Decoration: 15 अगस्त को हरियाली तीज, ₹199 में शुरू घर की कायापलट करने वाले 5 यूनिक डेकोर
दिये से घर को करें रोशन

हरियाली तीज की शाम को आप घर के विभिन्न कोनो को रंग-बिरंगे दियों से सजा सकती हैं। यह दिये कम दाम में मिल जाते हैं और घर को चमका देते हैं। इन्हें पूजा के स्थान, खिड़की या बालकनी में रख सकते हैं। अगर आप दियो के आसपास फूलों की पंखुड़ियां रखेंगे, तो यह और भी ज्यादा अट्रैक्टिव दिखेंगे।
ग्रीन थीम में सजाएं डाइनिंग टेबल
तीज सेलिब्रेशन के दौरान घर में आई महिलाओं को जब आप खाना खिलाएं, तो उनके लिए डाइनिंग टेबल को ग्रीन थीम से सजाएं। इसमें आप हरे रंग का टेबल रनर, पत्तियों से सजावट तैयार कर सकते हैं। मिट्टी या फिर पीतल के बर्तन का इस्तेमाल करने से टेबल का लुक और भी ज्यादा सुंदर दिखेगा।
और पढ़ें: Independence Day Decoration Ideas: इस 15 अगस्त घर को दें तिरंगे का रंग, ट्राई करें ये 7 DIY आइडिया
