Hariyali Teej Look Under 1000: हरियाली तीज 2026 पर सिर्फ ₹1000 के बजट में खूबसूरत एथनिक लुक पाएं। जानें कम कीमत में आउटफिट, ज्वेलरी, चूड़ियां, फुटवियर और मेकअप से स्टाइलिश तीज फैशन लुक तैयार करने के आसान टिप्स।

15 अगस्त के दिन हरियाली तीज का महोत्सव मनाया जाएगा। इस खास दिन पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-शांति के व्रत भी करती हैं।साथ ही घर में एक-दूसरे को आमंत्रित कर महिलाएं पेड़ों पर डाले गए झूलों पर झूलती हैं। अगर आप भी इस दिन को खास बनाना चाहती हैं, तो मात्र हजार रु के अंदर सज सकती हैं। जानिए कैसे बजट में हरियाली तीज में सजा जाए। 

कॉटन या रेयॉन की खरीदें साड़ी

 आप ऑनलाइन या दुकान से मात्र ₹450 से ₹550 के अंदर हरियाली तीज पर हरे रंग का साड़ी चुन सकती हैं। कॉटन, रेयॉन या प्रिंटेड साड़ी आपको ₹500 के आसपास आसानी से मिल जाएगा। अगर आप चाहे तो सूट के भी ऑप्शन चुन सकती हैं। पहले से प्लाजो या लेगिंग है, तो सिर्फ नई कुर्ती खरीदकर हरियाली तीज में फैशनेबल लुक पाएं।

साड़ी के साथ पेयर करें ऑक्सीडाइज्ड या AD झुमके

हरियाली तीज लुक को आकर्षक बनाने के लिए बजट के अंदर बड़े झुमके या ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमके या अमेरिकन डायमंड (AD) इयररिंग्स ₹200 के अंदर खरीदें। ये सस्ते होते हैं और फैशन को हाई लुक देते हैं।

सस्ते में खरीदें हरी कांच की चूड़ियां 

हरियाली तीज पर हरी चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। इन्हें गोल्डन या कुंदन कंगन के साथ मिक्स करें। अगर आप सिर्फ कांच की चूड़ियां खरीदती हैं, तो ये आसानी से आपको ₹80 से ₹120 में मिल जाएंगी। ज्वेलरी बॉक्स में पहले से रखे कांच के कंगन के साथ इन्हें मिक्स करें और पहनें। 

और पढ़ें: मॉर्डन गर्ल्स के लिए स्टाइल स्टेटमेंट अकांक्षा चमोला से ट्रेंडी इयररिंग्स, पार्टी वियर संग बेस्ट

पैरों में पहनें सुंदर फुटवियर

अगर आपकी हाईट छोटी है, तो आप साड़ी या फिर सूट के साथ हील वाली चंपल पहनकर सज सकती हैं। ऐसी फुटवियर आपको आसानी से 150 से 200 रु के अंदर मिल जाएंगी। वहीं फ्लैट फुटवियर लंबी महिलाओं के ऊपर अच्छी लगती हैं। 

छोटी बिंदी और सिंदूर

छोटी गोल बिंदी और सिंपल सिंदूर पूरे हरियाली तीज के एथनिक लुक को खूबसूरत बनाएगा। यह सबसे कम खर्च में सबसे ज्यादा असर डालने वाला फैशन है। आपको आज ही इन चीजों की शॉपिंग कर देनी चाहिए। 20 रु के अंदर बिंदी और सिंदूर मिल जाता है। 

और पढ़ें: 916 Gold Jhala: स्टाइल जो बोले क्लास, सेव करें लटकन गोल्ड टॉप्स झाला