Hartalika Teej 2026 Wishes: हरतालिका तीज पर पति को भेजें प्यार भरे रोमांटिक मैसेज, खूबसूरत शायरी और WhatsApp Status। यहां पढ़ें खास शुभकामनाएं संदेश।

Hartalika Teej 2026 Wishes Messages: हरतालिका तीज 2026 का पर्व सुहागिन महिलाएं धूमधाम से मना रही हैं। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हुए शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। अगर आप भी इस मौके पर पार्टनर को खास तरीके से विश करना चाहती हैं तो यहां देखें रोमांटिक स्टेटस, प्यारे मैसेज, दिल छू जाने वाली शायरियों की लिस्ट।

हरतालिका तीज पर पतिदेव को भेजें शानदार स्टेटस मैसेज

  • पति का साथ हो तो हर त्योहार और भी खास हो जाता है। हरितालिका तीज की शुभकामनाएं मेरे हमसफर।
  • तुम मेरी जिंदगी का वह खूबसूरत हिस्सा हो, जिसके बिना सभी खुशियां अधूरी लगती हैं। हर तीज बस तुम्हारा साथ हमेशा बना रहे।
  • मेरी हर खुशी की वजह हो तुम, मेरे जीवन साथी और मेरा सबसे खूबसूरत रिश्ता हो तुम । हैप्पी तीज।
  • जिंदगी में उतार-चढ़ाव चाहे कितने भी आ जाएं, बस तुम्हारा हाथ मेरे हाथ में रहे। यही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है।
  • मेरे लिए तीज का सबसे खूबसूरत उपहार, तुम्हारा प्यार और तुम्हारा साथ है। हैप्पी हरितालिका तीज।
  • शिव-पार्वती के आशीर्वाद से हमारे रिश्ते में हमेशा प्रेम, विश्वास और खुशियां बनी रहे। हरितालिका तीज की शुभकामनाएं।
  • तुम सिर्फ मेरे पति नहीं, मेरी सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथ ही और मेरी हर परेशानी का सहारा हो। हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • हरितालिका तीज पर मेहंदी हाथों में सजी है और तुम्हारा नाम दिल में। इससे ज्यादा खूबसूरत क्या होगा।
  • मेरी जिंदगी की सबसे प्यारी कहानी का सबसे खूबसूरत किरदार तुम हो मेरे हमसफर। हैप्पी तीज।
  • तुम्हारे साथ बताया हर पल मुझे लगता है खास। ईश्वर से बस यही प्रार्थना है कि हमारा साथ यूं ही हमेशा बना रहे।

हरतालिका तीज पर पति को भेजें खूबसूरत शायरी मैसेज

  • मेहंदी का रंग गहरा हो, रिश्तों में प्यार गहरा हो
  • हर जन्म में मिले साथ तुम्हारा, बस इतना ही मेरा सपना है
  • तेरी मुस्कान से मेरी हर खुशी है, तेरे साथ से ही मेरी जिंदगी खूबसूरत है
  • हरितालिका तीज पर बस इतनी सी दुआ है, हर जन्म में तू ही मेरा हमसफर बने।
  • शिव-पार्वती जैसा हमारा रिश्ता रहे, हर पल प्यार और विश्वास से भरा रहे
  • हरतालिका तीज की ढेरों शुभकामनाएं मेरे हमसफर।
  • मेरी हर दुआ में तेरा नाम आता है, तेरा साथ मुझे हर खुशी दे जाता है
  • इस तीज पर यही चाहत है मेरी, हर जन्म में तुम ही मिलो जिंदगी के साथी।
  • तुम हो तो जिंदगी में प्यार है, तुम हो तो हर दिन खास है
  • हरतालिका तीज पर दिल से कहती हूं, तुम्हारा साथ ही मेरे लिए सबसे खूबसूरत एहसास है।
  • सोचती हूं मैं तीज के त्योहार पर, मुस्कुराती हूं तुम्हारे प्यार पर
  • तुम साथ रहो जिंदगी भर मेरे, यही दुआ है इस पावन त्यौहार पर।
  • प्यार हमारा यूं ही बरकरार रहे, हर दिन रिश्ते में नई मिठास रहे
  • शिव पार्वती की तरह अटूट रहे बंधन, और हर जन्म में तुम्हारा साथ रहे।
  • मेहंदी के रंग में तेरा नाम सजाया है, दिल में सिर्फ तुझे ही बसाया है
  • तीज के पावन अवसर पर, फिर से तुम्हें अपना हमसफर बनाया है।
  • मेरे चेहरे की मुस्कान हो तुम, मेरे दिल का अरमान हो तुम
  • जिंदगी चाहे जैसी भी हो, मेरे लिए सबसे खूबसूरत इंसान हो तुम।
  • तीज का व्रत रखा है तुम्हारा नाम, दिल में सजाया है तुम्हारा ही अरमान
  • बस यूं ही हाथ थामें रखना मेरा, यही है मेरी सबसे खूबसूरत दुआ।
  • शिव पार्वती से मांगती हूं यही वरदान, सदा बना रहे तुम्हारा मेरा साथ
  • हर जन्म में तुम मेरे हमसफर बनो, और यूं ही थामें रखो मेरा हाथ।

हरितालिका तीज पर भेजें रोमांटिक व्हाट्सएप मैसेज

  • मेरी जिंदगी में तुम्हारा होना ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है। इस तीज पर बस यही चाहती हूं कि हमारा साथ, प्यार और भरोसा हमेशा यूं ही बना रहे।
  • मेरे लिए तीज सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि तुम्हारे लिए अपने प्यार और दुआओं को जाहिर करने का खास दिन है। तुम हमेशा मेरी जिंदगी में ऐसे ही बने रहो। हैप्पी तीज।
  • तुम्हारे साथ बताया हर पल मुझे खास लगता है। तुम्हारा हाथ थाम कर जिंदगी के हर पड़ाव को पार करना चाहती हूं। हैप्पी हरतालिका तीज मेरे हमसफर।
  • कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं यह बताने के लिए कि तुम मेरे लिए कितने खास हो। बस तुम इतना समझ लो मेरी हर खुशी में कहीं ना कहीं तुम शामिल हो। हरतालिका तीज हैप्पी विशेष।
  • शिव पार्वती की तरह हमारा रिश्ता भी हमेशा प्यार, सम्मान और विश्वास से भरा रहे। इस देश पर तुम्हारे लिए दिल से ढेर सारी खुशियां मांगती हूं।
  • मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया। तुम्हारे साथ साधारण से पल भी यादगार बन जाते हैं। तीज की बहुत सारी शुभकामनाएं मेरे यार।
  • मेहंदी हाथों में तुम्हारा नाम की, आंखों में तुम्हारे साथ की और दिल में तुम्हारे प्यार की चाहत है। इस चीज पर मेरी सबसे प्यारी दुआ तुम हो।
  • जिंदगी कितनी भी बदल जाए, मैं चाहती हूं कि हमारा रिश्ता एक दूसरे के लिए कभी ना बदले। हर जन्म में तुम्हारा साथ मिले यही मेरी दिल से दुआ है।
  • तुम मेरे पति ही नहीं, मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो मेरी सबसे प्यारी साथी हो। ‌ तुम्हारे साथ जिंदगी का हर सफर खूबसूरत है। हैप्पी हरतालिका तीज।
  • इस चीज पर भगवान से कोई बड़ी चीज नहीं मांगती, बस तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारा साथ और हमारे रिश्ते में हमेशा बना रहने वाला प्यार मांगती हूं। तुम हो तो मेरी दुनिया पूरी है।