Hartalika Teej Wishes Shayari in Hindi For Husband: हरतालिका तीज 2026 पर पति को भेजें प्यार से भरी 20 रोमांटिक शायरी और विशेज। ये खूबसूरत शायरियां आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ा देंगी।

Happy Hartalika Teej Shayari 2026: भादव मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हर साल भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित हरतालिका तीज व्रत मनाया जाता है। इस बार यह उपवास 14 सितंबर को है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। अगर आप भी पहली बार हरतालिका तीज व्रत रखने की जा रही हैं तो इन शायरी की मदद से पतिदेव को रोमांटिक तरीके से विश कर सकती हैं।

Hartalika Teej Wishes Shayari: हरतालिका तीज विशेष शायरी

  • हर जन्म में आपका साथ मिले
  • यही मेरी हरितालिका तीज की सबसे खूबसूरत दुआ है
  • आपका प्यार यूं ही मेरी जिंदगी को महकाता रहे
  • हैप्पी हरितालिका तीज, मेरे हमसफर।
  • चांद जैसा प्यारा चेहरा आपका
  • दिल में बसा है नाम आपका
  • हर जन्म में मिले साथ आपका
  • बस इतनी सी फरियाद है हरितालिकातीज पर।
  • आपके साथ बिताया हर पल खास है
  • आप ही मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत आस हैं
  • इस तीज पर बस इतना कहना है
  • आप मेरे आज ही नहीं, हर जन्म के हमसफर है।
  • सोलह श्रृंगार से ज्यादा खूबसूरत लगता है आपका साथ
  • हाथों में मेहंदी से ज्यादा प्यारा लगता है आपका हाथ
  • स्पीच पर दिल से बस यही दुआ है
  • जनम जनम तक बना रहे हमारा साथ।
  • मेरी मुस्कान की वजह भी आप है
  • मेरी खुशियों की वजह भी आप है
  • तीज के इस पावन पर्व पर
  • मेरी हर दुआ में शामिल आप है।
  • व्रत रखा है आपके लिए
  • दुआ मांगी है आपके साथ के लिए
  • बस यूं ही हाथ थामें रखना मेरा
  • हर जन्म में आपके प्यार के लिए।

ये भी पढ़ें- Teej Special: मयूर से लगाकर कमल तक के रिंग डिजाइन, तीज में बेस्ट ऑप्शन

ये भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर हरी चूड़ियों में सोने सी चमक, देखें खूबसूरत ग्रीन-गोल्डन डिजाइन

  • मेहंदी का रंग गहरा हो
  • प्यार हमारा उससे भी गहरा हो
  • हरितालिका तीज पर यही दुआ है मेरी
  • हर जन्म में आप ही मेरे हमसफर हो।

  • आपकी बाहों में मिले सुकून
  • आपकी बातों में मिले प्यार
  • मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत कहानी
  • है आपका मेरा साथ।
  • तीज व्रत तो एक बहाना है
  • असली खुशी तो आपका साथ पाना है
  • जनम जनम तक आपका हाथ थामे रहूं
  • बस यही मेरा सबसे प्यारा ख्वाब है।
  • चांद भी फींका लगे आपके प्यार के आगे
  • फूल भी कम खूबसूरत लगे आपके आगे
  • मेरी जिंदगी की सबसे प्यारी खुशी है आप
  • आपसे ही तो मेरी दुनिया है।
  • हरितालिका तीज के इस पावन दिन
  • दिल से बस यही अरमान है
  • सात जन्मों तक नहीं,
  • हर जन्म में आपका ही साथ चाहिए।
  • मांग में सिंदूर आपका नाम सजाए,
  • हाथों की मेहंदी आपका प्यार बताए
  • हर जन्म में यही रिश्ता मिले
  • और मेरा हाथ हमेशा आपके हाथ में रहे।
  • आपकी हंसी मेरी खुशी है
  • आपकी खुशी मेरी जिंदगी है
  • तीज के इस खूबसूरत मौके पर
  • बस इतना कहूं- आपसे ही मेरी हर खुशी है।
  • ना दौलत चाहिए ना कोई खजाना
  • बस आपका प्यार रहे हमेशा पुराना
  • हरितालिका तीज पर मेरी एक ही दुआ
  • हर जन्म में आप ही बने मेरे साजन।
  • आपका नाम से मेरी पहचान है
  • आपके प्यार से मेरी जिंदगी में जान है
  • हरितालिका तीज के इस पावन त्यौहार पर
  • आप मेरे दिल के सबसे खूबसूरत वरदान है।
  • रिश्ते तो बहुत मिलते हैं जिंदगी में
  • लेकिन आपका साथ सबसे खास है
  • हरतालिका तीज पर दिल से कहती हूं
  • आप मेरे लिए आज भी उतने ही खास है जितने पहली बार थे।
  • मेरी हर दुआ में आपका नाम आता है
  • आपका ख्याल आते ही चेहरा मुस्कुराता है।
  • तीज के इस पावन अवसर पर
  • मेरा दिल सिर्फ आपको अपना कहता है।
  • हाथों में मेहंदी, माथे पर बिंदी
  • सजना संवरना भी लगता है प्यारा
  • जब सामने होते हैं आप
  • तो वह हर श्रृंगार लगता है दोबारा ।
  • आपके साथ जिंदगी का हर मौसम सुहाना है
  • आपकी मुस्कान पर तो दिल भी दीवाना है
  • हरितालिका तीज पर बस इतना कहना है
  • हर जन्म में आपको अपना बनाना है।
  • सात जन्मों की क्या बात करें
  • मुझे तो हर पल आपका साथ चाहिए
  • इस चीज पर मेरी बस एक ख्वाहिश है
  • आपका हाथ उम्र भर मेरे हाथ में चाहिए।