Holi Colour Removal Tips 2026: चेहरे और त्वचा से होली का पक्का रंग हटाने के आसान तरीके जानें। यहां देखें नेचुरल होममेड स्क्रब और सुरक्षित स्किन केयर के तरीके।

Remove Permanent Holi Colour Naturally: होली का त्योहार रंग, गुलाल और खुशियों की सौगात लेकर आता है, लेकिन असली मुश्किल तब शुरू होती है जब स्किन से जिद्दी रंग हटाने की बारी आती है। कई लोग होली का रंग छुड़ाने के लिए साबुन, फेसवॉश या स्क्रब से चेहरे को जोर-जोर से रगड़ते हैं, जिससे स्किन पर जलन, रैशेज और ड्रायनेस की समस्या बढ़ जाती है। खासतौर पर केमिकल युक्त पक्के रंग त्वचा की नमी छीन लेते हैं और उसे बेजान बना देते हैं। अगर आप भी Holi Skin Care को लेकर परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने की बजाय आप घर में मौजूद नेचुरल चीजों से ही होली का रंग आसानी से साफ कर सकती हैं। सही तरीका अपनाने पर बिना रगड़े और बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए रंग हटाया जा सकता है। बिना स्किन को रगड़े होली के रंग छुड़ाने के लिए नीचे बताए गए होममेड स्क्रब ट्राई करें।

होली के जिद्दी रंगों को हटाने के लिए घर पर बनाएं स्क्रब

होली के जिद्दी रंगों को हटाने के लिए आप घर पर ही आसान सा स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच नारियल तेल, चुटकी भर हल्दी और 1 छोटा चम्मच शहद लें।

स्क्रब बनाने का तरीका

सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें बेसन, दही, नारियल तेल और हल्दी डाल दें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अगर आपको पेस्ट थोड़ा सूखा लगे तो उसमें थोड़ा सा गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाकर स्मूद कंसिस्टेंसी बना सकते हैं।

स्क्रब इस्तेमाल करने का सही तरीका

स्क्रब लगाने से पहले चेहरे को सादे पानी से धो लें, ताकि धूल या ऊपर-ऊपर का रंग हट जाए। अब तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे करीब 10–15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद हाथों को हल्का गीला करके धीरे-धीरे गोलाई में मसाज करते हुए स्क्रब करें। जब पेस्ट सूखकर निकलने लगे, तो नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

अगर रंग पूरी तरह न निकले तो क्या करें?

अगर हल्का रंग अभी भी नजर आ रहा हो, तो चेहरे पर थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर साफ कर लें। यह घरेलू तरीका सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इससे रंग बिना ज्यादा रगड़े आसानी से निकल सकता है। हालांकि, चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि किसी तरह की एलर्जी या रिएक्शन से बचा जा सके।

बेसन और दूध का नेचुरल स्क्रब

एक कटोरी में बेसन लें और उसमें कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे रंग लगी त्वचा पर हल्के हाथ से लगाएं और सूखने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह होममेड स्क्रब स्किन से रंग हटाने के साथ ग्लो भी लौटाता है।

दही और हल्दी का पैक

दही में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। यह उपाय Holi Colour Removal के लिए बेहद असरदार माना जाता है और स्किन को मुलायम बनाता है।

नारियल तेल से करें मसाज

होली का रंग हटाने का सबसे आसान तरीका है नारियल तेल से हल्की मसाज। रंग वाली जगह पर तेल लगाकर कुछ देर छोड़ दें। इसके बाद कॉटन या मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें। इससे रंग भी ढीला पड़ता है और त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है।

एलोवेरा जेल और शहद

एलोवेरा जेल में थोड़ा सा शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएं। यह मिश्रण स्किन को ठंडक देता है और रंग को धीरे-धीरे हल्का करता है। Sensitive Skin Care के लिए यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय है।

ओट्स और गुलाबजल का स्क्रब

ओट्स को पीसकर उसमें गुलाबजल मिलाएं और हल्के हाथों से लगाएं। यह डेड स्किन हटाने में मदद करता है और बिना ज्यादा रगड़े रंग निकालने में सहायक होता है।

होली के पक्के रंग छुड़ाते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • रंग छुड़ाने के लिए कभी भी चेहरे को जोर से न रगड़ें।
  • गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  • होली खेलने से पहले स्किन पर तेल या मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
  • बाद में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं।