Holi Colour Removal Tips: होली खेलने में तो बड़ा मजा आता है। हम अपने हाथों पर रंग रगड़-रगड़ कर सामने वाले को लगाते हैं और लगवाते हैं, लेकिन असली चुनौती इसे हटाने के वक्त आती है। होली के रंग बिना साइड इफेक्ट के हटाने के तरीके यहां बताएंगे। 

होली का त्योहार मस्ती और खुशियों से भरा होता है, लेकिन जब बात आती है हाथों और चेहरे पर जमे जिद्दी रंग की, तो परेशानी बढ़ जाती है। कई बार केमिकल वाले रंग त्वचा पर चिपक जाते हैं और जल्दी नहीं उतरते। कई बार हम साबुन या फेस वॉश से चेहरे और हाथों को इतना घिसते हैं कि फेस पर लालिमा आ जाती है। रैश निकल आते हैं। लेकिन घरेलू उपाय से आप इन रंगों को आसानी से हटा सकते हैं, वो भी बिना साइड इफेक्ट के। हम यहां पर बताएंगे दो आसान पैक्स जिसकी मदद से आप अपने हाथों और चेहरे का रंग आसानी से उतार सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाथों के लिए इंस्टेंट क्लीनिंग पैक

अगर आपके हाथों पर गहरा होली का रंग चढ़ गया है, तो यह आसान तरीका अपनाएं-

कैसे करें इस्तेमाल:

एक ताजा नींबू लें और उसे बीच से काट लें। नींबू के ऊपर थोड़ा सा इनो और कोई भी शैंपू लगा दें। अब इसे हाथों पर 5–10 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। फिर पानी से धो लें।

कैसे करता है काम?

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और शैंपू की क्लीनिंग प्रॉपर्टी मिलकर त्वचा पर जमे रंग को हल्का करने में मदद करती है। इससे हाथ साफ और मुलायम नजर आते हैं।

चेहरे के लिए नेचुरल ग्लो फेस पैक

चेहरे की त्वचा नाजुक होती है, इसलिए होली के रंग को हटाने के लिए सौम्य और नेचुरल पैक का इस्तेमाल करें।

फेस पैक बनाने का तरीका:

  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 चुटकी हल्दी
  • 1 चम्मच शहद
  • थोड़ा सा कच्चा दूध

इन सभी चीजों को मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। फिर पानी से धो लें। कलर हट जाएगा।

View post on Instagram

क्या मिलेगा फायदा?

यह फेस पैक त्वचा से रंग हटाने के साथ-साथ स्किन को पोषण भी देता है। बेसन और हल्दी त्वचा को साफ करते हैं, जबकि शहद और दूध मॉइस्चराइजिंग का काम करते हैं।

और पढ़ें: ऑफिस में सिंपल नहीं, स्टाइलिश दिखें इस होली! ट्राई करें 6 फ्लोरल को-ऑर्ड सेट

ध्यान रखें ये जरूरी बातें

बहुत ज्यादा रगड़ने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। पैक लगाने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल या मॉइस्चराइजर लगा लें, ताकि रंग ज्यादा न चढ़े।

इसे भी पढ़ें: ना उलझेंगे बाल ना अटकेंगे, होली पर झट से बनाएं 5 बन हेयरस्टाइल