Interior Design Mistakes Avoid: बेडरूम को लग्जरी दिखाने के लिए हमेशा महंगे सामान की जरूरत नहीं होती। अगर आप इन 5 होम डेकोर गलतियों से बच जाते हैं, तो आपका बेडरूम बिना एक्स्ट्रा खर्च के भी शानदार और प्रीमियम नजर आएगा।
महंगा फर्नीचर, प्रीमियम पेंट और शानदार डेकोरेशन आइटम खरीद लेने भर से कोई भी बेडरूम लग्जरी नहीं दिखता। कई बार छोटी-छोटी होम डेकोर गलतियां पूरे कमरे का लुक खराब कर देती हैं। इंटीरियर डिजाइनर्स के अनुसार कुछ ऐसी कॉमन मिस्टेक्स हैं, जो लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी आपके बेडरूम को सस्ता और बेतरतीब दिखा सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका कमरा हमेशा स्टाइलिश और प्रीमियम नजर आए, तो इन गलतियों से जरूर बचें।

गलत साइज का रग बिछाना
बेडरूम में कार्पेट या रग का चुनाव करते समय सिर्फ डिजाइन नहीं बल्कि उसका साइज भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। बहुत छोटा रग पूरे कमरे का बैलेंस बिगाड़ देता है और जगह को बिखरा हुआ दिखाता है। इंटीरियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि रग इतना बड़ा होना चाहिए कि बेड और आसपास का फर्नीचर उसके साथ विजुअली कनेक्ट हो सके। यदि रग बहुत छोटा होगा तो महंगा बेड और खूबसूरत फर्नीचर भी अपनी चमक खो देंगे।
और पढ़ें - Curtain Cleanig Hacks: शावर कर्टेन कैसे क्लीन करें? 3 हैक से जिद्दी दाग होंगे गायब

जरूरत से ज्यादा छोटे फर्नीचर रखना
कई लोग सोचते हैं कि छोटे-छोटे फर्नीचर रखने से कमरा बड़ा दिखाई देगा, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। ज्यादा छोटे साइड टेबल, छोटी चेयर या मिनी स्टोरेज यूनिट्स कमरे को क्लटरड और मैनेजेबल दिखाते हैं। बेडरूम में एक बड़ा और अट्रैक्टिव फोकल पॉइंट होना जरूरी है। इसके लिए आप एक स्टेटमेंट बेड, बड़ा हेडबोर्ड या स्टाइलिश ड्रेसिंग यूनिट चुन सकते हैं। इससे कमरा ज्यादा बैलेंस और लग्जरी महसूस होता है।

बहुत छोटे या गलत पर्दे लगाना
पर्दे किसी भी बेडरूम की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं, लेकिन गलत लंबाई और फैब्रिक वाले पर्दे पूरा लुक बिगाड़ देते हैं। फर्श से ऊपर खत्म होने वाले छोटे पर्दे कमरे को अधूरा और सस्ता दिखाते हैं। बेहतर होगा कि ऐसे पर्दे चुनें जो लगभग फर्श को छूते हों। साथ ही बहुत ज्यादा चमकदार फैब्रिक से बचें और न्यूट्रल या सॉफ्ट टोन वाले पर्दों का चयन करें। इससे कमरा अधिक एलिगेंट और कंफर्टेबल नजर आता है।
और पढ़ें - प्लास्टिक+ग्लास बोतल कभी ना फेंके, 6 DIY Decor से करें छोटा-बड़ा हर साइज यूज

पूरी दीवारों को सफेद छोड़ देना
सफेद रंग हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन हर कमरे में सिर्फ सफेद दीवारें सही नहीं होतीं। खासकर अगर कमरे में नैचुरल रोशनी कम आती है तो सफेद दीवारें जगह को और ज्यादा फीका और बेजान बना सकती हैं। इसके बजाय मिड-टोन या अर्थी शेड्स जैसे बेज, टौप, सेज ग्रीन या वार्म ग्रे का इस्तेमाल करें। ये रंग कमरे को गहराई देते हैं और महंगे फर्नीचर को भी बेहतर तरीके से हाइलाइट करते हैं।

पूरे कमरे में एक ही रंग का इस्तेमाल करना
कई लोग पूरे बेडरूम को एक ही कलर थीम में सजाते हैं, जिससे कमरा फ्लैट और बोरिंग लगने लगता है। खासतौर पर ऑल-ग्रे या एक जैसे मोनोटोन शेड्स अब पुराने ट्रेंड माने जाते हैं। कमरे में अलग-अलग टेक्सचर, मेटल फिनिश और कॉम्प्लिमेंटरी रंगों का इस्तेमाल करें। लकड़ी, फैब्रिक और मेटल का संतुलित मिश्रण कमरे को ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है।
